उत्तर कोरिया में राष्ट्रीय शोक के दौरान अगर किसी की मौत हो जाती है, तो उसके परिवार को जोर से रोने की मंजूरी नहीं होती है। साथ ही इस अवधि में जिन लोगों के जन्मदिन आते हैं, वो भी उसे मना नहीं सकते हैं।
Updated Date
सियोल, 17 दिसंबर। उत्तर कोरिया में 11 दिन के लिए हंसने, शराब पीने और शॉपिंग करने पर रोक लगा दी गई है। अब आप कहेंगे ये कैसे हो सकता है। लेकिन ये हुआ है।
किम जोंग का अपने पिता की 10वीं पुण्यतिथि पर फरमान
दरअसल तानाशाह किम जोंग उन ने ये आदेश शुक्रवार को अपने पिता किम जोंग-इल की 10वीं पुण्यतिथि पर जारी किया है। साथ ही आदेश का उल्लंघन करने पर गिरफ्तारी के आदेश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही 11 दिनों के लिए राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है।
रेडियो फ्री एशिया ने उत्तर कोरिया के सीमाई क्षेत्र में मौजूद सिनुइजु शहर निवासियों के हवाले से पता चला है कि आम लोग रोजमर्रा के सामान खरीदने के लिए घर से बाहर नहीं जा सकते। पहचान ना उजागर करने की शर्त पर एक नागरिक ने बताया कि भूतकाल में जिन लोगों ने इन नियमों का उल्लंघन किया है, उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता था और फिर अपराधियों की तरह रखा जाता था। इनमें कई लोग ऐसे हैं जिन्हें दोबारा नहीं देखा गया। दरअसल हर साल यहां 10 दिनों का शोक मनाया जाता है लेकिन इस साल ये अवधि 11 दिन की होगी।
बतादें कि उत्तर कोरिया में राष्ट्रीय शोक के दौरान अगर किसी की मौत हो जाती है, तो उसके परिवार को जोर से रोने की मंजूरी नहीं होती है। साथ ही राष्ट्रीय शोक की अवधि में जिन भी लोगों के जन्मदिन आते हैं, वो भी उसे मना नहीं सकते हैं।
और पढ़ें: