Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. चिंता की बातः खराब मौसम के चलते हिमाचल में फंसा एनआरआई परिवार, तीन दिन से छोटे भाई से नहीं हो पाया है संपर्क

चिंता की बातः खराब मौसम के चलते हिमाचल में फंसा एनआरआई परिवार, तीन दिन से छोटे भाई से नहीं हो पाया है संपर्क

By Rajni 

Updated Date

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद निवासी एक एनआरआई परिवार सहित 11 लोग हिमाचल में लापता बताए जा रहे हैं। आपको बता दें कि दोहा कतर स्थित शांतिनिकेतन इंडियन स्कूल में 20 सालों से टीचर के पद पर काम करने वाले मुजफ्फरनगर जिले के सैदपुरा गांव निवासी तनवीर मेहंदी कुछ दिनों पूर्व छुट्टी बिताने के लिए नगर में स्थित अंबा बिहार कॉलोनी निवासी अपने छोटे भाई शहजाद नबी के घर पहुंचे थे।

पढ़ें :- ऑपरेशन शस्त्र: दिल्ली पुलिस का सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन के खिलाफ अभियान

5 जुलाई को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली गए थे घूमने के लिए 

जहां से वह 5 जुलाई को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली में घूमने के लिए गए थे। लेकिन शहजाद नबी का 9 जुलाई के बाद से अपने भाई से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि शहजाद नबी के बड़े भाई तनवीर मेहंदी, भाभी शबाना परवीन, भतीजा डॉक्टर जैब मेहंदी और भतीजी फातमा तनवीर सहित दिल्ली के 11 लोग कुल्लू मनाली में घूमने के लिए गए थे।

लेकिन कुल्लू मनाली में पिछले कई दिनों से हो रही आफत की  बरसात के चलते उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है। जिसके बाद अपने लापता NRI  भाई के परिवार की सकुशल बरामदगी के लिए शहजाद नबी ने मुजफ्फरनगर के डीएम ऑफिस कॉल कर इस बाबत जानकारी दी है।

छोटे भाई शहजाद नबी ने बताया कि 2 दिन पहले उनकी आखरी बार अपने भाई तनवीर मेहंदी से बात हुई थी। इसके बाद उनसे कोई संपर्क नहीं हुआ है। आखरी बार हुई बात में तनवीर मेहंदी ने बताया था कि वह ब्यास नदी के बराबर में स्थित कोई एयरलैंड होटल में ठहरे हैं।

पढ़ें :- BREAKING: 6 फ़रवरी 2026 का हादसा - DJB के खोदे गड्ढे ने 25 वर्षीय युवक की ज़िंदगी छीन ली, लापरवाही पर विवाद तेज़

उस समय तनवीर मेहंदी ने फोन पर अपने भाई को ये भी बताया था कि यहां मौसम बहुत खराब है और व्यास नदी भी बहुत तेज बह रही है। मैं लगातार एनडीआरएफ में व अन्य सब जगह कॉल कर चुका हूं पर किसी से कोई रिस्पांस नहीं मिल रहा है। भाई के साथ जो फैमिली है, टोटल 11-12 आदमी हैं। बाकी दिल्ली के लोग हैं।

Advertisement