Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Omicron Variant:ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए मुंबई में न्यू इयर की पार्टियां रद्द

Omicron Variant:ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए मुंबई में न्यू इयर की पार्टियां रद्द

मुंबई में 31 दिसंबर तक सभी राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एकत्रीकरण पर रोक लगा दी गई है। इसी तरह क्रिसमस पर भी लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगाने का आदेश जारी किया गया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

मुंबई, 15 दिसंबर। मुंबई में ओमिक्रोन के खतरे और संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शहर में प्रतिबंध बढ़ा दिए गए हैं। नववर्ष (New Year) की सभी पार्टियां रद्द कर दी गई हैं। मुंबई के प्रभारी मंत्री असलम शेख ने बताया कि ये प्रतिबंध 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक लागू रहेंगे।

पढ़ें :- एयरलाइन Vistara ने की घोषणा, मुंबई से मॉरिशस के लिए 26 मार्च से हवाई यात्रा शुरू, हफ्ते में पांच बार भरेगी उड़ान

क्रिसमस और न्यू इयर की पार्टियां रद्द

असलम शेख ने कहा कि शहर में ओमिक्रोन से संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या की वजह से शहर में दिन में धारा 144 लागू करने का फैसला लिया गया है। साथ ही सभी व्यापारिक संस्थानों को कुछ क्षमता के 50 फीसदी लोगों को ही काम पर बुलाए जाने का आदेश दिया गया है। शहर में 31 दिसंबर तक सभी राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एकत्रीकरण पर रोक लगा दी गई है। इसी तरह क्रिसमस पर भी लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगाने का आदेश जारी किया गया है।

कोरोना नियमावली का पालन ना करने वालों पर मामला दर्ज होगा

मुंबई नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकाणी ने कहा कि मुंबई के सभी विभागीय कार्यालयों में संभावित ओमिक्रोन संक्रमितों को ढूंढने का काम जारी है। मुंबई में कोरोना नियमावली का कठोरता से पालन किया जा रहा है। मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नगराले ने सभी सार्वजनिक स्थलों पर कोरोना टीकाकरण की दोनों डोज लेने वालों को ही आने जाने की अनुमति पत्र जारी किया है। इसी तरह किसी भी दुकान , सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट में भी सिर्फ कोरोना रोधी दोनों डोज लेने वालों को ही यात्रा की मंजूरी दी गई है। मुंबई पुलिस आयुक्त ने कोरोना नियमावली का पालन ना करने वालों पर मामला दर्ज करने का भी आदेश जारी किया है।

पढ़ें :- Maharashtra: नांदेड़ जिले में एक परिवार ने अपनी बेटी की हत्या कर बॉडी जलाकर राख को नाले में बहाया, परिवार के 5 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें:

Corona: अमेरिका में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 8 लाख के पार, राष्ट्रपति जो बाइडन ने शोक जताया

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com