नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफेक्टियस डिसीसिस ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की है कि ये व्यक्ति दक्षिण अफ्रीका में पाए गए नए वेरिएंट से संक्रमित पाया गया है।
Updated Date
टोक्यो, 01 दिसंबर। जापान में मंगलवार को कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन का पहला मामला सामने आया है। रविवार को नामीबिया से नरीता हवाई अड्डे पर पहुंचा ये व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।
चीफ कैबिनेट सचिव हीरोकाजु मात्सुनो ने बताया कि इस व्यक्ति के साथ आए बाकी यात्रियों और उसकी सीट के आसपास बैठे यात्रियों की भी पहचान हो गई है। जापान के स्वास्थ्य अधिकारियों को इस बारे में सूचना दे दी गई है। उनके दो रिश्तेदारों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इन्हें एयरपोर्ट के पास सरकारी केन्द्र में क्वारंटाइन में रखा गया है। उन्होंने बताया कि सरकार सीमा पर सख्त नियंत्रण बनाए रखेगी। साथ ही नए वेरिएंट के जीनोम विश्लेषण करने की अपनी क्षमता बढ़ाएगी।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफेक्टियस डिसीसिस ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की है कि ये व्यक्ति दक्षिण अफ्रीका में पाए गए नए वेरिएंट से संक्रमित पाया गया है।
इससे पहले जापान ने विदेशी यात्रियों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। साथ ही सीमा पर फिर से प्रतिबंध लागू करने के आदेश जारी किए थे।