Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. भारतीय पोलो टीम की विश्वकप में जीत और सर एडमंड हिलेरी के सागर से हिमालय अभियान की शुरूआत, जानें आज का इतिहास

भारतीय पोलो टीम की विश्वकप में जीत और सर एडमंड हिलेरी के सागर से हिमालय अभियान की शुरूआत, जानें आज का इतिहास

आज के ही दिन भारतीय पोलो टीम ने विश्वकप में जीत दर्ज की थी। साथ ही सर एडमंड हिलेरी ने सागर से हिमालय तक का अभियान भी आज ही के दिन हल्दिया बंदरगाह से शुरू किया था। जानें आज के इतिहास की कुछ खास घटनाक्रम।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

बीपी मंडल का जन्मः सांसद सदस्य और 1968 में कुछ अरसे तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल का जन्म 25 अगस्त 1918 को बनारस में हुआ। उनका परिवार मूल रूप से बिहार के मधेपुरा जिले के मुरहो गांव निवासी था और वे जमींदार परिवार से ताल्लुक रखते थे।

पढ़ें :- चांद पर लहराया तिरंगाः चंद्रयान-3 की सफल लैडिंग, भारत ने रचा इतिहास, दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत दुनिया का पहला देश बना  

1978 में जनता पार्टी के शासनकाल में बीपी मंडल की अध्यक्षता में एक आयोग का गठन हुआ जिसने 1980 में अपनी रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में अन्य पिछड़े वर्ग को आरक्षण की सिफारिश की गयी। दस साल बाद 1990 में वीपी सिंह की सरकार ने इन सिफारिशों को एक राजनैतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया और अप्रत्याशित तरीके से इसे लागू किये जाने की अधिसूचना जारी कर दी। इसका देश के बड़े हिस्से में व्यापक स्तर पर तीखा विरोध हुआ। 13 अप्रैल 1982 को बीपी मंडल का निधन हो गया।

अन्य अहम घटनाएंः

1916ः टोटनबर्ग के युद्ध में रूस ने जर्मनी को परास्त किया।

1917ः ब्रिटिश इंडिया आर्मी में सेवाएं दे रहे सात भारतीयों को पहली बार किंग्स कमीशन मिला।

पढ़ें :- INDIA VOICE KI SPECIAL REPORT ः जानिए आजादी के जश्न का इतिहास, बिस्मिल्लाह खां के शहनाई धुन से हुई थी आजादी की पहली सुबह की शुरुआत

1957ः भारतीय पोलो टीम ने विश्वकप जीता।

1977ः सर एडमंड हिलेरी का सागर से हिमालय अभियान हल्दिया बंदरगाह से शुरू।

1980ः जिम्बाब्वे संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।

1991ः बेलारूस सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र देश बना।

1992ः ब्रिटिश अखबार ने राजकुमारी डायना की बातचीत का ब्यौरा जारी किया जिसमें उन्होंने प्रिंस से शादी पर नाखुशी जतायी थी।

पढ़ें :- एनसीआरटी (NCERT) की किताबों से कुछ चैप्टर हटाये जाने को लेकर क्यों छिड़ा विवाद ?

1997ः मासूमा इब्तेकार ईरान की पहली महिला उप राष्ट्रपति बनीं।

2001ः ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट लिये।

हिन्दुस्थान समाचार

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com