उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के मुताबिक पंजाब और हरियाणा राज्यों में हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण धान की परिपक्वता में देरी हुई है। जिसके तहत अब पंजाब और हरियाणा में धान की खरीद 11 अक्टूबर से शुरू होगी।
नई दिल्ली, 30 सितंबर। किसानों को बड़ी राहत देते हुए केंद्र ने पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश के कारण धान की खरीद को स्थगित कर दिया है। जिसके तहत अब पंजाब और हरियाणा में धान की खरीद 11 अक्टूबर से शुरू होगी।
उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के मुताबिक पंजाब और हरियाणा राज्यों में हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण धान की परिपक्वता में देरी हुई है। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए और उन्हें किसी भी असुविधा से बचने के लिए, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने फैसला किया है कि MSP के तहत धान की खरीद पंजाब और हरियाणा में 11 अक्टूबर से शुरू होगी।
पंजाब के लिए KMS 2021-22 की खरीद और मिलिंग की अवधि 1 अक्टूबर और हरियाणा में 25 सितम्बर थी। सभी एजेंसियों को धान की खरीद के लिए जरुरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।