Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. भारतीय बाजार में हड़कंपः सोने का दाम घटने से लोगों के डूब गए 11 लाख करोड़, मिडिल क्लास सबसे ज्यादा प्रभावित

भारतीय बाजार में हड़कंपः सोने का दाम घटने से लोगों के डूब गए 11 लाख करोड़, मिडिल क्लास सबसे ज्यादा प्रभावित

By HO BUREAU 

Updated Date

gold

नई दिल्ली। बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा गोल्ड (सोने) पर कस्टम ड्यूटी  घटाने के ऐलान के साथ ही सोने की कीमतों में आई गिरावट से भारतीय बाजार में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि छह प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। जिसका नतीजा यह हुआ कि लोगों के घरों में रखे सोने के मूल्य में 11 लाख करोड़ की कमी आ गई यानि कि उन्हें इतने का नुकसान हो गया।

पढ़ें :- विज्ञान और समाज के बीच की सेतु है मीडिया, शोध को लोगों तक पहुंचाने में करता है मदद  

भारतीय परिवारों के पास विश्व का सबसे बड़ा सोने का भंडार है। भारत में खासकर मिडिल क्लास के लोग शेयर बाजार से ज्यादा सोने में निवेश करते हैं। देश की मां और बहनों के पास घर में सेविंग के नाम पर कुल इतना सोना  मौजूद है, जितना भारतीय रिजर्व बैंक के पास भी नहीं है। एक आंकड़े के मुताबिक, दुनिया के कुल सोने का लगभग 11 प्रतिशत भारतीय परिवारों के पास है। यह अमेरिका, जर्मनी, स्विट्जरलैंड और IMF के कुल गोल्ड रिजर्व से भी अधिक है।

बजट के बाद गिरी सोने की कीमत

मालूम हो कि शनिवार (27 जुलाई) को सोने के भाव में तेजी से गिरावट आई। सोने का भाव देश के ज्यादातर राज्यों में पिछले एक हफ्ते में 6 हजार रुपए तक सस्ता हो गया है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 68,870 रुपए है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

पढ़ें :- स्वास्थ्य मंत्रालय की पहलः HIV व AIDS प्रभावित लोगों के खिलाफ भेदभाव खत्म करने पर जोर, इंदौर समिनार में होगी चर्चा

शहर      22 कैरेट   24 कैरेट

लखनऊ    63,140  68,870

कोलकाता 62,990 68,720

बेंगलुरु   62,990 68,720

पटना   63,040  68,770

पढ़ें :- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष पर उत्तराखंडवासियों को दी बधाई, कहा- यह दशक उत्तराखंड का दशक होगा

हैदराबाद 62,990  68,720

जयपुर  63,140  68,870

गुरुग्राम 63,140  68,870

बजट से पहले और बाद में सोने का भाव

बजट पेश होने से ठीक एक दिन पहले सोने के दाम देश में सोने के दाम 75,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर थे। जबकि बजट पेश होने के बाद 23 जुलाई को इसकी कीमत 71,200 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। अगर इसकी तुलना शेयर मार्केट से की जाए, तो एक ही दिन में सोने की कीमतों में गिरावट से इंवेस्टर्स को 11 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

कीमतों में गिरावट का असर

पढ़ें :- Bravery: भारतीय तटरक्षक बल ने 11 लोगों की बचाई जान, समुद्र में डूब गया था मालवाहक जहाज

सोने के दाम गिरने से सर्राफा व्यापारी खुश नहीं थे। उन्होंने अपने पास रखी सोने की होल्डिंग्स को बेचकर मुनाफा बुक करना शुरू कर दिया। इससे सोने के दाम में और गिरावट आई। गोल्ड लोन बांटने वाली कंपनियां भी इससे खुश नहीं थीं, क्योंकि इससे उनके लोन-टू-वैल्यू (LTV) रेशियो में कमी आने की आशंका है, जो उन्हें वित्तीय रूप से कमजोर कर सकती है।

नुकसान की गणित को इस तरह समझें

मान लेते हैं कि भारतीय परिवारों और मंदिरों में कुल मिलाकर 30,000 टन से अधिक सोना है। अब 22 जुलाई को इसके भाव के हिसाब से उस दिन इस सोने की कुल कीमत 218 लाख करोड़ रुपए बनती है। जबकि 23 जुलाई को भाव गिरने के बाद इतने सोने की कीमत 207 लाख करोड़ रुपए रह गई। ये सीधे-सीधे सोने की वैल्यू में 10 लाख करोड़ रुपए के नुकसान को दिखाता है।

हालांकि भारतीय बाजार पर नजर रखने वाले सोने-चांदी के एक्सपर्ट का मानना है कि यह समय सोना-चांदी खरीदने का सबसे अच्छा समय है। आने वाले दिनों में शादी-व्याह के सीजन के साथ त्योहार भी आने वाले हैं। जिससे सोने का भाव बढ़ सकता है।

Advertisement