पप्पू यादव ने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस महा गठबंधन से अलग होकर पूरी ताकत के साथ लड़ रही हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने हमारी पार्टी से समर्थन मांगा हैं।
Updated Date
जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने आगामी उपचुनाव में कांग्रेस का समर्थन का ऐलान कर दिया है। आज पटना में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि बिहार में कांग्रेस बिहार को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। किसानों और मजदूरों की लड़ाई लड़ रही हैं। इस कारण बिहार को बचाने के लिए जाप ने आगामी उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने का निर्णय लिया हैं।
पप्पू यादव ने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस महा गठबंधन से अलग होकर पूरी ताकत के साथ लड़ रही हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने हमारी पार्टी से समर्थन मांगा हैं। कांग्रेस के समर्थन मांगने को लेकर आज जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय समिति की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से तारापुर और कुशेश्वर स्थान विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में समर्थन देने का फैसला लिया गया। देश के हालात को देखते हुए पार्टी ने कांग्रेस को समर्थन देने का फैसला लिया हैं। पार्टी के सभी नेता आज से ही तारापुर और कुशेश्वर स्थान में चुनाव प्रचार में लग जाएंगे। मैं खुद 26, 27, 28 अक्टूबर को दोनों विधानसभा में प्रचार करूंगा।
पप्पू यादव ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार का विपक्ष नकारा हैं। कभी सड़कों पर नहीं उतरता हैं। विपक्ष के नेता का भाजपा से आंतरिक गठबंधन हैं। पप्पू यादव ने बताया कि आज बिहार की स्थिति बहुत ही खराब है। बिहारियों का हर जगह अपमान हो रहा हैं। कश्मीर में बिहारियों की हत्या हो रही हैं। आज भी हजारों बिहारी कश्मीर में फंसे हुए हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष को इन बिहारियों से कोई मतलब नहीं हैं। जन अधिकार पार्टी बिहारी मजदूरों को कश्मीर से सुरक्षित वापसी के लिए बिहार सरकार से आग्रह करती हैं। अगर सरकार बिहारी मजदूरों को वापस लाने में अ-समक्ष है तो जाप पार्टी अपनी मदद से बिहारियों को वापस लाएगी।
उन्होंने बताया कि आज कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास से मुलाकात हुई हैं। जन अधिकार पार्टी आने वाले समय में कांग्रेस के साथ मजबूती से केंद्र में बैठी तानाशाही सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ेगीं।