मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के सीएम उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखा है। पूर्व पुलिस कमिश्नर ने पत्र में कई बड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने पत्र लिखकर कहा है कि राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख हर महीने 100 करोड़ रुपयों की मांग करते थे। आरोप है कि इसके लिए उन्होंने सचिन वाजे से कहा था।
Updated Date
मुंबई। मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के सीएम उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखा है। पूर्व पुलिस कमिश्नर ने पत्र में कई बड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने पत्र लिखकर कहा है कि राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख हर महीने 100 करोड़ रुपयों की मांग करते थे। आरोप है कि इसके लिए उन्होंने सचिन वाजे से कहा था।
परमवीर सिंह के इन आरोपों से महाराष्ट्र में सियासी घमासान मच गया है। बता दें कि हाल ही में परमबीर सिंह को मुंबई के पुलिस कमिश्नर पद से हटाया गया था। परमबीर सिंह ने चिट्ठी में लिखा कि सचिन वाजे ने मुझे बताया था कि अनिल देशमुख ने उससे हर महीने 100 करोड़ रुपये करने को कहा था।