Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. प्रधानमंत्री मोदी ने नोबेल विजेता आर्चबिशप डेसमंड टूटू के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री मोदी ने नोबेल विजेता आर्चबिशप डेसमंड टूटू के निधन पर शोक व्यक्त किया

दक्षिण अफ्रिका के नोबेल पुरस्कार विजेता आर्चबिशप एमेरिटस डेसमंड टूटू के निधन पर प्रधानमंत्री ने जताया शोक।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 26 दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के आर्चबिशप एमेरिटस डेसमंड टूटू के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मानवीय गरिमा और समानता के लिए उनके प्रयासों को हमेशा याद किया जाएगा।

पढ़ें :- GIS 2023: PM मोदी कल 3 दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का करेंगे शुभारंभ, पढ़ें पूरी खबर..

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि आर्चबिशप एमेरिटस डेसमंड टूटू विश्व स्तर पर अनगिनत लोगों के लिए एक मार्गदर्शक थे। मानवीय गरिमा और समानता पर उनका जोर हमेशा याद किया जाएगा। मैं उनके निधन से बहुत दुखी हूं और उनके सभी प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

पढ़ें :- नीति आयोग में आम बजट 2023 से पहले PM मोदी ने कि अर्थशास्त्रियों के साथ बैठक,जाना इकोनॉमी का हाल

उल्लेखनीय है कि नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाले दक्षिण अफ्रीका के आर्चबिशप डेसमंड टूटू का आज निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। उन्हें रंगभेद विरोधी प्रतीक के रूप में जाना जाता है। 2007 में डेसमंड टूटू को भारत में भी गांधी शांति पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।

और पढ़ें – रक्षामंत्री ने लखनऊ में किया ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट और DRDO लैब का शिलान्यास

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com