Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. PM मोदी ने दिया 2025 तक देवभूमि को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का लक्ष्य 

PM मोदी ने दिया 2025 तक देवभूमि को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का लक्ष्य 

उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाने में नाबार्ड का महत्वपूर्ण सहयोग रहेगा।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

  • मुख्यमंत्री ने स्टेट फोकस पेपर का किया विमोचन
  • वर्ष 2022-23 के लिए ऋण क्षमता 28 हजार 528 करोड़ का अनुमान

देहरादून, 31 दिसम्बर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड को 2025 तक श्रेष्ठ राज्य बनाने के प्रधानमंत्री के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।

पढ़ें :- Joshimath: CM पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ भूस्खलन के मामले पर लिया एक्शन, तत्काल निकाले जाएंगे 600 परिवार, एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था भी तैयार

स्टेट फोकस पेपर का किया विमोचन 

मुख्यमंत्री धामी शहर के एक होटल में शुक्रवार को नाबार्ड की ओर से आयोजित ‘स्टेट क्रेडिट सेमिनार’ में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्टेट फोकस पेपर का विमोचन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाने में नाबार्ड का महत्वपूर्ण सहयोग रहेगा।

आधारभूत संरचना से संबंधित योजनाओं के माध्यम से सड़कों, भण्डारण व्यवस्था, पेयजल, सिंचाई आदि में सुधार हुआ है। विशेष रूप से प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्रों को मजबूत करने और महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आजीविका सृजन कर महिला सशक्तिकरण में भी नाबार्ड का येागदान रहा है।

पीएम मोदी ने दिया  2025 तक देवभूमि को श्रेष्ठ राज्य बनाने का लक्ष्य 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2025 में उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने का लक्ष्य दिया है। इसे हम सभी को मिलकर पूरा करना है। इसी क्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों और प्रबुद्ध लोगों के साथ संवाद किया जा रहा है। साथ ही सभी विभागों से अगले 10 वर्षों का रोडमैप भी लिया जा रहा है। इसके आधार पर राज्य के विकास की रूपरेखा बनाई जाएगी। हमारी विकास नीति का लक्ष्य अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

ग्रामीण समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए PLP किया जाता है तैयार 

पढ़ें :- सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे दून मेडिकल कॉलेज, ओटी, इमरजेंसी और आईसीयू ब्लॉक भवन का किया लोकार्पण

नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक अरूण प्रताप दास ने कहा कि ग्रामीण समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए हर साल देश के प्रत्येक जिले के लिए संभावित लिंक्ड क्रेडिट प्लान (PLP) तैयार किया जाता है। इस प्लान के तहत राज्य के प्रत्येक जिले के लिए प्राथमिकता के आधार पर कृषि, संबद्ध और अन्य क्षेत्रों में ऋण क्षमता का अनुमान किया जाता है।

ये अनुमान जिला स्तर पर अग्रणी बैंकों और राज्य स्तर पर एसएलबीसी के लिए वार्षिक ऋण योजना (एसीपी) तैयार करने के लिए एक आधार के रूप में भी काम करते हैं। स्टेट फोकस पेपर पीएलपी के परिणामों की परिणति है, जिसमें सभी जिलों की संभावनाओं और अनुमानों को समग्र रूप से राज्य के लिए एक दस्तावेज में शामिल किया गया है।

सराहनीय कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित 

पढ़ें :- उत्तराखंड में नए नामों से जाने जाएंगे ये शहर और जिला, कहा: सरकार को चाहिए कि ठेट पहाड़ों में बेहतर सुविधा मुहैया करवाएं

स्टेट फोकस पेपर, भारत और राज्य सरकार दोनों की विभिन्न नीतिगत पहलों का भी संश्लेषण करता है। यह दस्तावेज 2022-23 के लिए नीतिगत पहल और बजट परिव्यय की प्राथमिकता के लिए राज्य सरकार के लिए मददगार साबित होगा। कार्यक्रम में सराहनीय कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूहों, एनजीओ, सहकारी संस्थाओं, बैंकों व विभागों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक राजेश कुमार, भरसार विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. अजीत कुमार कर्नाटक उपस्थित थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com