Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महाराष्ट्र में सियासी घमासान हुई तेज, शरद पवार ने दो बड़े नेताओं को दिल्ली बुलाया

महाराष्ट्र में सियासी घमासान हुई तेज, शरद पवार ने दो बड़े नेताओं को दिल्ली बुलाया

मुंबई पुलिस कमिश्नर रहे परमवीर सिंह के पत्र के बाद महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल हो गया है। भाजपा इसको लेकर उद्धव सरकार पर हमलावर हो गई है और राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग कर रही है। परमवीर सिंह के पत्र में गृहमंत्री अनिल देशमुख पर सचिन वाझे से वसूली करवाने का आरोप है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली। मुंबई पुलिस कमिश्नर रहे परमवीर सिंह के पत्र के बाद महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल हो गया है। भाजपा इसको लेकर उद्धव सरकार पर हमलावर हो गई है और राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग कर रही है। परमवीर सिंह के पत्र में गृहमंत्री अनिल देशमुख पर सचिन वाझे से वसूली करवाने का आरोप है।

पढ़ें :- Farmer Protest Delhi 2.0: एक बार फिर से किसानों का दिल्ली कूच....क्या होगा परिणाम?

इन आरोपों के बाद वहां की राजनीतिक में हंगामा मचा हुआ है। इस बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार भी सक्रिय हो गए हैं। शरद पवार दिल्ली में हैं, और उन्होंने एनसीपी के दो बड़े नेताओंं को यहीं तलब किया है।

इस बैठक में उपमुख्यमंत्री अजित पवार और एनसीपी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल शामिल होंगे। वो महाराष्ट्र से दिल्ली आएंगे। सूत्रों की माने तो इस बैठक में अनिल देशमुख पर लगे आरोपों पर चर्चा की जाएगी।

अनिल देशमुख का नाम आने के बाद राज्य की उद्धव सरकार दबाव में आ गई है। विपक्ष की तरफ से अनिल देशमुख के खिलाफ जांच करने और उनके इस्तीफे की मांग की जा रही है। वहीं, भाजपा इसको लेकर राज्य में प्रदर्शन कर रही है।

 

पढ़ें :- Amritpal Singh Arrested: अब आया ऊंट पहाड़ के नीचे: अमृतपाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com