भारत और चीन के बीच वर्तमान में पूर्वी लद्दाख में जारी सैन्य संघर्ष को देखते हुए प्रदीप कुमार रावत की नियुक्ति काफी अहम मानी जा रही है।
Updated Date
नई दिल्ली, 20 दिसंबर। नीदरलैंड में मौजूदा भारत के राजदूत प्रदीप कुमार रावत चीन में भारत के अगले राजदूत होंगे। वो जल्द ही अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।
प्रदीप कुमार रावत 1990 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं। प्रदीप कुमार रावत चीन की मंडारिन भाषा जानते हैं और हॉन्ग कॉन्ग और बीजिंग में 1992 और 1997 में भारतीय मिशन में सेवाएं दे चुके हैं। इसके बाद उन्होंने 3 साल पूर्वी एशिया डिविजन में काम किया है। प्रदीप बीजिंग में 2003 में काउंसलर रहे हैं। 2007 में अपने कार्यकाल तक प्रदीप भारतीय मिशन के उप प्रमुख रहे हैं। प्रदीप कुमार 2014 से 2017 तक विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (पूर्वी एशिया) रहे थे। इसके बाद 2017 से 2020 तक इंडोनेशिया में भारत के राजदूत रहे। इसी साल जनवरी में उनकी नीदरलैंड में नियुक्ति हुई थी।
गौरतलब है कि भारत और चीन के बीच वर्तमान में पूर्वी लद्दाख में जारी सैन्य संघर्ष को देखते हुए प्रदीप कुमार रावत की नियुक्ति काफी अहम मानी जा रही है।
और पढ़ें:
गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा ‘टेनी’ को तुरंत पद से हटाए सरकार- मल्लिकार्जुन खड़गे