Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति ने उत्तराखंड में बारिश से हुई जानमाल की क्षति पर शोक जताया

प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति ने उत्तराखंड में बारिश से हुई जानमाल की क्षति पर शोक जताया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उधमसिंह नगर में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात के बाद कहा कि उधमसिंह नगर में आई आपदा में 34 लोगों की मौत हुई है। मृतकों के परिज़नों को 4 लाख़ रुपए और जिनके घर टूटे हैं उन्हें 1.9 लाख़ रुपए दिए जाएंगे। जिन्हें पशु हानि हुई है उनकी भी सहायता की जाएगी।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण हुई जानमाल की क्षति पर शोक जाहिर करते हुए कहा कि लोगों की जान जाने से मैं व्यथित हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण लोगों की जान जाने से मैं व्यथित हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। प्रभावित लोगों की मदद के लिए बचाव कार्य जारी है। मैं सभी की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं।

पढ़ें :- GIS 2023: PM मोदी कल 3 दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का करेंगे शुभारंभ, पढ़ें पूरी खबर..

इससे पहले सुबह प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर राज्य में बारिश से हुए नुकसान और राहत कार्यों की जानकारी ली थी। उन्होंने केंद्र की ओर से राज्य को हर संभव मदद का भरोसा दिया।

पढ़ें :- देश की एक बड़ी आबादी ने जिन सुविधाओं के लिए दशकों तक इंतजार किया: पीएम मोदी

वहीं उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने मंगलवार को उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण हुई जानमाल की क्षति पर दुख जताया है। उपराष्ट्रपति नायडू ने ट्वीट कर कहा कि उत्तराखंड में अतिवृष्टि और बाढ़ के कारण हुई जन-धन की क्षति से आहत हूं। प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। विश्वास है कि प्रशासन बचाव और राहत कार्य पूरी तत्परता से कर रहा है।

 

पढ़ें :- तुर्की में आए भीषण भूकंप से निपटने के लिए भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, जल्द भेजी जाएगी राहत-सामग्री

बतादें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उधमसिंह नगर में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात के बाद कहा कि उधमसिंह नगर में आई आपदा में 34 लोगों की मौत हुई है। मृतकों के परिज़नों को 4 लाख़ रुपए और जिनके घर टूटे हैं उन्हें 1.9 लाख़ रुपए दिए जाएंगे। जिन्हें पशु हानि हुई है उनकी भी सहायता की जाएगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com