Priyanka Chopra Reaction On Divorce with Nick Jonas : बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिश्ते के बीच मनमुटाव की खबर आते ही फैंस को बड़ा झटका लगा है।
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने वर्ष 2018 में अमेरिकी सिंंगर निक जोनस (Nick Jonas) के साथ शादी की थी। इसके बाद ये दोनों ही कई प्रोग्राम में एक साथ देखे गए। लेकिन अब खबर ये हैं कि प्रियंका चोपड़ा निक जोनस से अलग होने वाली है।
प्रियंका चोपड़ा ने शादी के बाद से ही अपना नाम प्रियंका चोपड़ा जोनस कर लिया था। लेकिन कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया के अकाउंट से अपने पति का सरनेम हटा लिया है। जिससे फैंस ये अंदाजा लगाने लगे हैं कि निक जोनस व प्रियंका के रिश्तों में दरार आने लगी है। प्रियंका चोपड़ा की इस प्रतिक्रिया के बाद लोगों को लगने लगा है कि वह जल्द ही अपने पति से अलग हो जाएंगी।
इस तरह की खबरों के तुल पकड़ते ही प्रियंका चोपड़ा की मां ने नाराजगी जताई। प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने कहा ये सभी अफवाहें गलत हैं। इसके कुछ ही देर बाद प्रियंका चोपड़ा ने निक के वर्कआउट वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि मैं तुम्हारी बाहों में ही मरना चाहती हूं। इस पोस्ट से पहले प्रियंका ने अपनी आगामी फिल्म मैट्रिक्स के पोस्टर को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है।