Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. पंजाब: लुधियाना कोर्ट परिसर में विस्फोट, 2 लोगों की मौत, कई घायल

पंजाब: लुधियाना कोर्ट परिसर में विस्फोट, 2 लोगों की मौत, कई घायल

आज दोपहर करीब 12:15 बजे लुधियाना कोर्ट परिसर में बम धमाका हुआ। इस घटना में दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, जबकि कई घायल हो गये। बम धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

लुधियाना, 23 दिसंबर। लुधियाना कोर्ट परिसर के वॉश रूम में दोपहर करीब 12.15 बजे बम धमाका हुआ, जिसमें मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गयी। सूचना के आधार पर धमाके में कई लोग घायल हो गए हैं। इस दुर्घटना में मृत व्यक्ति के चिथड़े उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस मृत व्यक्ति की पहचान में जुटी है।

पढ़ें :- Farmer Protest Delhi 2.0: एक बार फिर से किसानों का दिल्ली कूच....क्या होगा परिणाम?

पुलिस प्रशासन की तरफ से अभी स्पष्ट नहीं किया गया कि यह बम धमाका है या गैस सिलेंडर फटने से घटना हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। धमाके के तुरंत बाद कोर्ट की पूरी बिल्डिंग को खाली करा लिया गया। एनएसजी की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल अन्य बम होने की आशंका के चलते पुलिस तेजी से बिल्डिंग के कोने-कोने को खंगाल रही है।

आपको बता दें कि विस्फोट कोर्ट परिसर की दूसरी मंजिल पर हुआ है। धमाका होते ही परिसर में अफरातफरी मच गयी। जिसके बाद घटनास्थल पर तेजी से बचाव और राहत कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ ही देर में पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भी मौके पर पहुंच सकते हैं।

 

चंडीगढ़ में हाई अलर्ट व 31 दिसंबर तक कोर्ट रहेगा बंद

कोर्ट परिसर में बम धमाके के बाद सरकारी बिल्डिंगों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गये हैं। साथ ही चंडीगढ़ में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जबकि दूसरी ओर 24 से 31 दिसंबर तक जिला अदालत को बंद रहने की घोषणा कर दी गई है।

और पढ़ें – मोदी ने वाराणसी को दी 2100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

पढ़ें :- Corona Updates : देश में कोरोना का बढ़ता कहर.....एक्सपर्ट ने जताई अगली लहर की आशंका....
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com