Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह से मिले राहुल गांधी

दिल्ली एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह से मिले राहुल गांधी

गुरुवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी डॉक्टर मनमोहन सिंह का हाल जानने एम्स पहुंचे थे।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का हाल-चाल जानने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचे। जहां उन्होंने डॉक्टर मनमोहन सिंह से मुलाकात की और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

पढ़ें :- BJP vs Congress: राहुल गांधी के बयान पर सियासत हुई तेज, संसद से सड़क तक संग्राम

गौरतलब है कि बुधवार दोपहर को सीने और बाजू में दर्द की शिकायत के बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एम्स के हृदय रोग विभाग में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टर रणदीप गुलेरिया की देखरेख में विशेषज्ञों का एक पैनल पूर्व प्रधानमंत्री का इलाज कर रहा है। गुरुवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी डॉक्टर मनमोहन सिंह का हाल जानने एम्स पहुंचे थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com