संबित पात्रा ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि लखीमपुर खीरी में जो हुआ है वो बहुत दुखद है और उस पूरे विषय की निष्पक्ष जांच चल रही है। लेकिन दुख है कि जिस तरह की राजनीति कुछ राजनीतिक दल कर रहे हैं और वोट की खेती करने की कोशिश कर रहे हैं।
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर। बीजेपी ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका खुद को ”चैंपियन ऑफ दलित राइट” के रूप में प्रोजेक्ट कर रहे हैं।
किंतु दुःखद है कि जिस प्रकार की राजनीति कुछ राजनीतिक दल कर रहे हैं और वोट की खेती करने की कोशिश कर रहे हैं।
खासतौर से गांधी परिवार, प्रियंका जी और राहुल गांधी अपने आप को Champions off Dalit right के रूप में प्रोजेक्ट कर रहे हैं।
– डॉ. @sambitswaraj
— BJP (@BJP4India) October 12, 2021
पढ़ें :- Corona Deaths : बीजेपी का कांग्रेस पर पलटवार- देश को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं राहुल गांधी
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा और महासचिव दुष्यंत गौतम ने मंगलवार को बीजेपी मुख्यालय में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। संबित पात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के 28वें स्थापना दिवस पर कहा कि मानवाधिकार का बहुत ज्यादा हनन तब होता है जब उसे राजनीतिक रंग से देखा जाता है, राजनीतिक चश्मे से देखा जाता है, राजनीतिक नफा-नुकसान के तराजू से तौला जाता है। इस तरह का सलेक्टिव व्यवहार लोकतंत्र के लिए नुकसानदायक होता है।
प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि – मानवाधिकार का बहुत ज्यादा हनन तब होता है जब उसे राजनीतिक रंग से देखा जाता है, राजनीतिक चश्मे से देखा जाता है, राजनीतिक नफा-नुकसान के तराजू से तौला जाता है।
इस तरह का सलेक्टिव व्यवहार, लोकतंत्र के लिए भी उतना ही नुकसानदायक होता है। pic.twitter.com/2caDdElJjN
— BJP (@BJP4India) October 12, 2021
पढ़ें :- कोर्ट का बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश
पात्रा ने कहा कि सभी देख रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में किस तरह की राजनीति करने की कोशिश हो रही है। बीजेपी ने बार-बार कहा है और मैं आज फिर कह रहा हूं कि लखीमपुर खीरी में जो हुआ है वो बहुत दुःखद है और उस पूरे विषय की निष्पक्ष जांच चल रही है। लेकिन दुख है कि जिस तरह की राजनीति कुछ राजनीतिक दल कर रहे हैं और वोट की खेती करने की कोशिश कर रहे हैं।
भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस नेताओं के लखीमपुर दौरे पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रियंका और राहुल गांधी अपने आप को ”चैंपियन ऑफ दलित राइट” के रूप में प्रोजेक्ट कर रहे हैं।
संबित पात्रा ने कांग्रेस शासित राज्यों का उदाहरण देते हुए कहा कि राजस्थान के प्रेमपुरा गांव में कुछ दिन पहले एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। उसके बाद उसके मृत शरीर को उसके घर के सामने फेंक दिया गया था। लेकिन राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, अखिलेश यादव या बंगाल का कोई नेता वहां नहीं पहुंचा। राजस्थान का प्रशासन वहां दलितों के साथ हो रही घटनाओं पर कोई कार्यवाई नहीं करता, क्या राजस्थान के दलित का कोई मानवाधिकार नहीं है। पात्रा ने कहा कि राजस्थान के हनुमानगढ़ के किसानों पर वहां के प्रशासन ने लाठी-डंडे बरसाए। राजस्थान में किसान, महिलाएं, दलित प्रदर्शन नहीं कर सकते और आप पूरे देश में जाकर दलितों, किसानों, महिलाओं के ह्यूमन राइट्स के चैंपियन बनते हैं।
वहीं बीजेपी महासचिव दुष्यंत गौतम ने कहा कि जिस तरह से राजस्थान, झारखंड और बाकी राज्यों में घटनाएं हो रही हैं, लेकिन कुछ राजनीतिक दल इनका राजनीतिकरण कर रहे हैं। मरने वाली की जाति देखकर, मारने वाले का धर्म देखकर या राज्य में किसकी सरकार है ये देखकर राजनीति की जा रही है।
जिस प्रकार से राजस्थान, झारखंड और अन्य राज्यों में घटनाएं हो रही हैं, लेकिन कुछ राजनीतिक दल इनका राजनीतिकरण कर रहे हैं।
पढ़ें :- संबित पात्रा ने कहा पटेल की नीतियों की आलोचना कर कांग्रेस ने भ्रम फैलाने का काम किया, जानें और क्या लगाये आरोप
मरने वाली की जाति देखकर, मारने वाले धर्म देखकर या राज्य में किसकी सरकार है, ये देखकर राजनीति की जा रही है।
– श्री @dushyanttgautam pic.twitter.com/dsb2RXXCMR
— BJP (@BJP4India) October 12, 2021
गौतम ने कहा कि कांग्रेस ने सबसे ज्यादा अपमान डॉ भीमराव अंबेडकर का किया है। उनको भारत रत्न गैर-कांग्रेस सरकार आने के बाद ही मिल सका। बीजेपी नेता ने कहा कि गांधी परिवार से जुड़े संग्रहालयों में उनके जीवन से जुड़ी वस्तुएं वर्षों से हैं, लेकिन डॉ अंबेडकर के जीवन से जुड़ी वस्तुओं को किसी संग्रहालय में सुरक्षित नहीं किया गया।