Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे जौलीग्रांट एयरपोर्ट, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

उत्तराखंड : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे जौलीग्रांट एयरपोर्ट, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वायुसेना के विशेष विमान से शुक्रवार सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अन्य मंत्रियों ने रक्षा मंत्री का स्वागत किया।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

देहरादून, 01 अक्टूबर। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वायुसेना के विशेष विमान से शुक्रवार सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक आदि ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।

पढ़ें :- उत्तराखंड की सरकार का एक साल का कार्यकाल हुआ पूरा.... गिनाई कई बड़ी उपलब्धियां

इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एयरपोर्ट से ही हेलीकॉप्टर में सवार होकर पौड़ी के लिए रवाना हो गए।

रक्षा मंत्री पौड़ी में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के पैतृक गांव में उनकी प्रतिमा और स्मारक का लोकार्पण करेंगे। वहीं सहकारिता विभाग की ओर से संचालित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत 5 लाख तक के ब्याज मुक्त ऋण के चेक वितरित करेंगे। साथ ही वह घसियारी किट योजना का भी शुभारंभ करेंगे।

केंद्रीय रक्षा मंत्री के साथ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद रहेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार

पढ़ें :- सरकार युवाओं के साथ नहीं होने देगी कोई भी अन्याय: सीएम पुष्कर सिंह धामी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com