1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में मिली ऐतिहासिक जीत को लेकर बनी फिल्म 83 का सिने प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म इस साल 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Updated Date
फिल्म एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ’83’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में रणवीर सिंह कपिलदेव की भूमिका मे नजर आएंगे। 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में मिली ऐतिहासिक जीत को लेकर बनी फिल्म 83 का सिने प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म इस साल 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन फिल्म के रिलीज से पहले रणवीर सिंह ने अपने सोशल अकाउंट से #ThisIs83 से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी 1983 के वर्ल्ड कप से जुड़ी अपनी कुछ यादें साझा कर रहे हैं। वीडियो में वो कहते हैं -‘उन दिनों वो अपने होमटाउन नागपुर में थे। हम सब मैच देखने गए थे और भारत की जीत एक बेहद अविस्मरणीय क्षण था। वो याद करते हैं कि कैसे वो आधी रात को सड़कों पर निकल पड़े थे। कमोबेश पूरे देश का यही हाल था।’
Everyone has their own 83 story!
Here’s our beloved filmmaker, @RajkumarHirani, reminiscing memories of the glorious victory! #ThisIs83 pic.twitter.com/fZYEHiazvn— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) December 10, 2021
राजकुमार हिरानी के इस वीडियो के सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि बॉलीवुड के और भी सेलिब्रेटीज 83 से जुड़ी अपनी यादें फैंस के साथ साझा कर सकते हैं।
बतादें कि कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म ’83’ साल 1983 विश्वकप विजेता भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व कैप्टन कपिल देव की बायोपिक है। फिल्म में रणवीर सिंह कपिलदेव की भूमिका में हैं। वहीं दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमा का किरदार निभा रही हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा फिल्म में ताहिर राज भसीन, जीवा सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू और पंकज त्रिपाठी भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म इस साल 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।