Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. किराए का कमरा दिलाने के बहाने चार लोगों ने किया महिला से दुष्कर्म

किराए का कमरा दिलाने के बहाने चार लोगों ने किया महिला से दुष्कर्म

जोधपुर में एक महिला को कमरा दिखाने के बहाने दुराचार किया गया। इस केस में चार लोगों के नाम पर पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

जोधपुर, 14 अक्टूबर। जिला पश्चिम में एक महिला को किराए का कमरा दिलाने के बहाने चार लोगों ने अपने घर में बंद कर अस्मत लूट ली। पीडि़ता के साथ घटना 5 अक्टूबर को हुई। फिर आरोपितों ने धमकाना शुरू कर दिया। इस पर वह बुधवार को वह थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया।

पढ़ें :- Amethi News: प्रिंसिपल ने युवती से की संगीन हरकत...हैंडपंप से पानी भरने गई थी युवती...

जिला पश्चिम की पुलिस ने बताया कि 30 साल की महिला की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि कालूराम और पूनाराम नाम के दो शख्स उसे किराए का कमरा दिलाने के बहाने अपने घर पर लेकर गए। जहां पर पहले से ही दो अन्य लोग मौजूद थे। इन लोगों ने उसे चाकू दिखाकर धमकाया और उसकी अस्मत लूट ली। घटना 5 अक्टूबर को हुई। पीडि़ता का आरोप है कि इन लोगों ने बाद में फिर उसे धमकाया। पीडि़ता बुधवार को थाने पहुंची और दो नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। घटना में जांच महिला पुलिस अफसर की तरफ से की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com