Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मप्र के 27वें मुख्य न्यायाधीश बने रवि विजय कुमार मलिमथ, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

मप्र के 27वें मुख्य न्यायाधीश बने रवि विजय कुमार मलिमथ, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

रवि विजय कुमार मलिमथ मध्य प्रदेश के 27वें मुख्य न्यायाधीश बन गए। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

भोपाल, 14 अक्टूबर। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गुरुवार को राजभवन में आयोजित समारोह में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश रवि विजय कुमार मलिमथ को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही रवि विजय कुमार मलिमथ मध्य प्रदेश के 27वें मुख्य न्यायाधीश बन गए। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे।

पढ़ें :- MP News: हरदा में चलती ट्रेन के पहिए में लगी आग, बोगी में भरा धुंआ, यात्रियों ने कूदकर बचायी जान

दरअसल, गत दिनों राष्ट्रपति द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक का तबादला हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय में कर दिया गया था। वहीं, उच्चतम न्यायालय कालेजियम की अनुशंसा पर हिमाचल उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि विजय कुमार मलिमथ को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश मलिमथ बुधवार को राजधानी भोपाल पहुंचे और उन्होंने यहां राजभवन पहुंचकर राज्यपाल पटेल से मुलाकात की।

इसके बाद गुरुवार को दोपहर 12 बजे राजभवन में आयोजित गरिमामय समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने न्यायमूर्ति रवि विजयकुमार मलिमथ को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा समेत अन्य मंत्रीगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस ने किया।

मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश रवि विजय कुमार मिलमथ को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने शपथ ग्रहण के बाद ट्वीट करते हुए कहा कि राज्यपाल मंगूभाई छ. पटेल जी की गरिमामय उपस्थिति में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश रवि विजय कुमार मलिमथ जी को शपथ ग्रहण करने पर मेरी शुभकामनाएं। हम सभी को पूर्ण विश्वास है कि आप न्यायिक क्षेत्र में अद्वितीय प्रतिमान स्थापित करेंगे।
मप्र के 27वें मुख्य न्यायाधीश बने रवि विजय कुमार मलिमथ, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

पढ़ें :- MP News: सतना हाईवे पर खड़ी ट्रक में एक के बाद एक करके 2 बाइक सवार भिड़े, हादसे में 3 लोगों की मौत

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com