सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ आप के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने मुलाकात की है। इससे चुनाव से पहले नए समीकरण बनते दिख रहे हैं।
लखनऊ, 24 नवम्बर । उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आम आदमी पार्टी समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की फिराक में है। सपा व आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर दोनों पार्टियों के नेताओं की मुलाकात भी कई बार हो चुकी है। बुधवार को भी लखनऊ में सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह (Sanjay Singh) ने मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक वार्ता हुई।
#UttarPradesh : हमने @samajwadiparty के अध्यक्ष @yadavakhilesh से मुलाक़ात की और हमारा गठबंधन हो गया है। हम समान विचारधाराओं के लोगों के साथ गठबंधन कर रहे हैं। बहुत जल्द हम संयुक्त मंच पर दिखाई देंगे। सीटों को लेकर अभी कोई बात नहीं हुई है: अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल pic.twitter.com/KFP1j1JR38
— India Voice (@indiavoicenews) November 24, 2021
वार्ता के बाद राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पत्रकारों से कहा कि चुनावी तालमेल को लेकर अखिलेश यादव से व्यापक चर्चा हुई है। हमारी बहुत अच्छी मुलाकात हुई है। संजय सिंह ने कहा कि हम भाजपा को उत्तर प्रदेश से उखाड़ फेंकने का प्रयास कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है। हलांकि संजय सिंह ने कहा कि गठबंधन की सीटों को लेकर अभी बात नहीं हुई है। वैसे पहले आप ने उत्तर प्रदेश में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।
देखें हमारी रिपोर्ट