Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. NCB जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की सुरक्षा बढ़ी, मुंबई पुलिस जारी करेगी समन

NCB जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की सुरक्षा बढ़ी, मुंबई पुलिस जारी करेगी समन

समीर वानखेड़े ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) संजय पांडे से 11 अक्टूबर को मिलकर उनकी जासूसी किए जाने की शिकायत की थी। इस शिकायत के बाद मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नगराले ने मामले की गहन जांच का आदेश जारी किया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

मुंबई, 14 अक्टूबर। नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की जासूसी की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही मुंबई पुलिस समीर वानखेड़े से जासूसी के संबंध में पूछताछ के लिए समन भी जारी करने वाली है।

पढ़ें :- पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली पर मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR, पत्नी एंड्रिया हेविट ने मारपीट व गाली-गलौच करने का लगाया आरोप

जानकारी के मुताबिक समीर वानखेड़े ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) संजय पांडे से 11 अक्टूबर को मिलकर उनकी जासूसी किए जाने की शिकायत की थी। इस शिकायत के बाद मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नगराले ने मामले की गहन जांच का आदेश जारी किया है। इसी जांच के तहत मुंबई पुलिस समीर वानखेड़े का बयान दर्ज करने वाली है। इसलिए मुंबई पुलिस जल्द समीर वानखेड़े को समन जारी कर मुंबई पुलिस आयुक्तालय में बुलाने वाली है।

साथ ही गुरुवार को मुंबई पुलिस ने समीर वानखेड़े की सुरक्षा में 4 जवानों को नियुक्त किया है। पुलिस के ये जवान समीर वानखेड़े के साथ रहने वाले हैं। इसी तरह समीर वानखेड़े का वाहन भी आज से बदल दिया गया है।

गौरतलब है कि समीर वानखेड़े की कार्डिलिया क्रुज शिप पर छापा मारने के बाद उनकी छापामार कार्रवाई पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने सवाल खड़ा किया है। जिसके बाद वानखेड़े ने DGP से मिलकर उनकी जासूसी किए जाने का आरोप लगाया था।

पढ़ें :- मुंबई NCB ने मशहूर टीवी कपल और कॉमेडियन भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com