Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. शहनाज गिल की सोशल मीडिया पर वापसी, पोस्ट शेयर कर लिखा- तू मेरा है और…

शहनाज गिल की सोशल मीडिया पर वापसी, पोस्ट शेयर कर लिखा- तू मेरा है और…

शहनाज गिल की तरफ से सिद्धार्थ के लिए ये एक म्यूजिकल ट्रिब्यूट हो सकता है। क्योंकि इसकी रिलीज तारीख 29 अक्तूबर यानी कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे लिखी गई है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के करीब दो महीने बाद एक्ट्रेस शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर वापसी कर ली है। शहनाज ने गुरुवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर साझा किया है, जिसमें सिद्धार्थ और शहनाज खिलखिला रहे हैं। माना जा रहा है कि ये शहनाज की तरफ से सिद्धार्थ के लिए एक म्यूजिकल ट्रिब्यूट हो सकता है। क्योंकि इसकी रिलीज तारीख 29 अक्तूबर यानी कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे लिखी गई है। इस पोस्टर को साझा करते हुए शहनाज ने लिखा-‘तू मेरा है और…’

पढ़ें :- Tollywood Films: ‘कब्जा’ फिल्म के टीजर देख कर हो जाएंगे रोगटें खड़े.....कब्जा का दमदार ट्रेलर

https://www.instagram.com/p/CVj_Vy6MRnq/

सोशल मीडिया पर शहनाज का ये पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्टर के सामने आने से कुछ दिन पहले सिंगर श्रेया घोषाल ने भी सिद्धार्थ और शहनाज के गाने का एक पोस्टर साझा किया था, जिसे सिद्धार्थ का आखिरी गाना बताया जा रहा था। फैंस के बीच सिडनाज के नाम से मशहूर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की पहली मुलाकात कलर्स टीवी के शो Bigg Boss 13 में हुई थी। शो में दोनों के बीच नोकझोंक होती रहती थी, लेकिन समय के साथ ये दोनों करीब आने लगे। दोनों की केमिस्ट्री फैंस के बीच काफी पसंद की जाती थी और फैंस ने इस जोड़ी को सिडनाज नाम दिया था। सिद्धार्थ इस शो के विजेता रहे थे। शो के दौरान शहनाज ने सिद्धार्थ के लिए अपना प्यार कबूल किया था, लेकिन सिद्धार्थ उन्हें दोस्त ही बताते रहें। इसके बाद सिद्धार्थ और शहनाज म्यूजिक वीडियो ‘भुला दूंगा और सोना सोना में नजर आए, जिसे दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया। इसके अलावा दोनों ने साथ में कई रियलिटी शो में भी शिरकत की थी। दोनों अक्सर एक-दूसरे के वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा करते थे। सिद्धार्थ और शहनाज एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे फेमस लव बर्ड में से एक थे। फैंस दोनों की शादी होते देखना चाहते थे, लेकिन 2 सितंबर 2021 को सिद्धार्थ के निधन के साथ सब कुछ अधूरा रह गया। वहीं अब सिडनाज के इस पोस्टर के सामने आने के बाद से फैंस काफी भावुक हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com