Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. राजनीति
  3. शिवराज सिंह चौहान ने ममता बनर्जी पर बोला हमला, कहा-2 मई को ममता दीदी गईं

शिवराज सिंह चौहान ने ममता बनर्जी पर बोला हमला, कहा-2 मई को ममता दीदी गईं

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रचार जोर शोर से शुरू हो गया है। इसी क्रम में शिवराज सिंह चौहान पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

भोपाल। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रचार जोर शोर से शुरू हो गया है। इसी क्रम में शिवराज सिंह चौहान पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला।

पढ़ें :- This Dinner Of Opposition Parties: विपक्षी पार्टियों का यह डिनर बीजेपी के लिए बड़ा डर?

उन्होंने कहा ममता दीदी ने किसान सम्मान निधि का लाभ किसानों को नहीं दिया। आयुष्मान योजना लागू नहीं की और गरीबों को धोखा दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चुनाव में नया नारा दिया है ‘2 मई को दीदी तो गई…’

शिवराज सिंह ने लोगों की दीदी का फुल फॉर्म भी बताया और कहा की पहले डी का अर्थ डिक्टेटर है। आई का अर्थ लोगों के प्रति असंवेदनशीलता है। दूसरे डी का अर्थ भय फैलाने का काम का है। फिर आई का अर्थ अयोग्य सीएम है।

ममता बनर्जी पर हिंदु मुस्लिमों को बांटने का आरोप लगाते हुए शिवराज सिंह ने कहा की 1906 में, अंग्रेजों ने पश्चिम बंगाल को विभाजित कर दिया और अब ममता बनर्जी ने सोनार बांग्ला को हिंदुओं और मुसलमानों में बांट दिया है।

 

पढ़ें :- ‘मोदी जी मेरी स्पीच से डर गए हैं....जेल भेजकर मुझे बंद कर सकते हैं...मैं सवाल पूछना बंद नहीं करूंगा’- राहुल गांधी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com