आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जंयती पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने श्रद्धाजंलि अर्पित की।
नई दिल्ली, 02 अक्टूबर। आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है। इस मौके पर दोनों महापुरुषों को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने याद किया।
सोनिया गांधी शनिवार सुबह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती के मौके पर राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
उसके बाद सोनिया गांधी विजयघाट पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
हिन्दुस्थान समाचार