आपको बता दें कि सोनिया गाँधी की प्रदेश नेताओं के साथ होने वाली यह बैठक दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में होगी।
Updated Date
उत्तराखंड,26 अक्टूबर : देश के कुल 5 राज्यों में अगले वर्ष यानी 2022 में विधान सभा चुनाव होना है ऐसे में उन 5 राज्यों की श्रेणी में देवभूमि उत्तराखंड भी शामिल है। उसी लिहाज़ से आज कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रिय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश के सभी बड़े नेताओं को अहम मुद्दों पर चर्चा करने के लिए दिल्ली बुलाया है। आपको बता दें कि सोनिया गाँधी की प्रदेश नेताओं के साथ होने वाली यह बैठक दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में होगी।
चुनावी मुद्दों पर चर्चा संभव
इस बैठक में उम्मीद जताया जा रहा है कि सोनिया गांधी प्रदेश नेताओं के साथ आगामी विधान सभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा कर सकती है। इसके अलावा सूत्रों की मानें तो प्रदेश में हाल ही में आई आपदा से संबंधित विषयों पर भी चर्चा कर सकती हैं। इसके आलावा राज्य सरकार द्व्रारा चलाई जा रही प्रदेश भर में आपदा प्रबंधन और बचाव कार्यों पर भी इस बैठक में चर्चा संभव है।
राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे बचाव कार्यों पर विपक्ष की नज़र
दरअसल आपको बता दें कि अगले वर्ष राज्य में विधान सभा चुनाव होना है ऐसे में हाल ही में आई भारी बारिश के चलते प्रदेश भर में आपदा जैसे हालात बन गए हैं। प्रदेश भर में आर्थिक नुकसान के साथ साथ बड़ी संख्या में जान माल को भी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में इन दिनों राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे आपदा प्रबंधन और बचाव कार्यों पर विपक्ष भी अपनी नज़र बनाए हुए है। ऐसे में राज्य सरकार द्वारा एक छोटी सी चूक आगामी चुनाव में उसके लिए घातक सिद्ध हो सकती है।
शायद यही कारण है कि राज्य सरकार के साथ साथ पूरा केन्द्रीय नेतृत्व भी इन दिनों उत्तराखंड पर अपनी नज़र बनाए हुए है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने उत्तराखंड पहुंचकर हवाई सर्वेक्षण कर चुके हैं। तो वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद भी समय-समय पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बातचीत कर राज्य में चल रहे बचाव कार्यों का जायजा ले रहे हैं।
आपदा से संबंधित विषयों पर मांग सकती है रिपोर्ट कार्ड
लिहाजा उम्मीद जताई जा रही है कि कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी प्रदेश के नेताओं संग तमाम ऐसी विषयों पर भी चर्चा कर सकती हैं। साथ ही राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे बचाव कार्यों की भी रिपोर्ट मांग सकती हैं। आपको बता दें कि इस बैठक में कांग्रेस पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, के साथ पार्टी प्रदेश के अन्य बड़े नेता इस बैठक में मुख्य रूप से शामिल होंगे।