Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल में सपा महासचिव शिवपाल यादव ने UP में 60 सीटें जीतने का किया दावा

संभल में सपा महासचिव शिवपाल यादव ने UP में 60 सीटें जीतने का किया दावा

By HO BUREAU 

Updated Date

संभल। यूपी के संभल में सपा महासचिव शिवपाल यादव ने गुंडों का सरदार बताने वाले भाजपा प्रत्याशी पर पलटवार किया है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को अपना चेला बताया। बदायूं सीट पर कहा कि वे, आदित्य या धर्मेंद्र कोई लड़े बदायूं में सपा चुनाव लड़ेगी।

पढ़ें :- गोंडा के बसपा प्रत्याशी का बड़ा दावा, UP में सिर्फ BSP ही BJP को दे रही टक्कर

यूपी में बीजेपी को सभी सीटों पर हराने का दावा करते हुए सपा महासचिव ने यूपी के हर घर से एक बेटे और एक बेटी को नौकरी देने का शिगूफा छोड़ा हालांकि बाद में वे इससे मुकर गए। बदायूं संसदीय सीट पर संभल जिले के रजपुरा में सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे सपा महासचिव शिवपाल यादव ने बीजेपी प्रत्याशी को अपना चेला बताया।

बदायूं सीट पर कहा कि वे, आदित्य या धर्मेंद्र कोई लड़े, बदायूं में सपा लड़ेगी। उन्होंने 2027 या इससे पहले यूपी में अखिलेश यादव को CM बनाने का दावा किया है। UP में इंडिया गठबंधन की 60 सीट पर जीत का दावा किया। शिवपाल यादव पूरी तरह भाजपा पर हमलावर रहे। उन्होंने मंच से भाजपा सरकार को झूठा और बेईमान सरकार कहा।

Advertisement