झारखंड विधानसभा का पांचवा दिन भी विवादों की भेंट चढ़ा रहा। आज सदन में भाजपा विधायकों पर लाठीचार्ज के विरोध में जमकर प्रदर्शन हुआ। भाजपा विधायक इस विवाद पर चर्चा की मांग कर रहें हैं।
रांची, 09 सितम्बर। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवे और आखिरी दिन गुरुवार को सदन में भाजपा विधायकों ने लाठीचार्ज की घटना को लेकर सदन वेल में आ गए। इस दौरान काला बिल्ला लगाकर भाजपा विधायकों ने जमकर प्रदर्शन किया। वे लाठीचार्ज पर चर्चा कराने की मांग कर रहे थे।
उनकी बातें सुनने के बाद स्पीकर ने कहा कि आसन के धैर्य की परीक्षा न लें। इस बीच सत्ता पक्ष और विपक्षी विधायकों में कहासुनी शुरू हो गई। हंगामा बढ़ते देख स्पीकर ने विधानसभा की कार्यवाही 12:45 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
क्या है पूरा मामला
झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए एक विशेष कक्ष आवंटित किया गया था। जिस पर विपक्ष दल यह कहने लगा कि हमको भी मंदिर व पूजा करने के लिए जगह दी जाए। इस विवाद पर बीते दिनों से विधानसभा की कार्यवाही स्थगित चल रही है। जबकि कल बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज भी किया गया था।