Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. श्रीलंका की नौसेना ने 23 भारतीय मछुआरों को क्यों किया गिरफ्तार

श्रीलंका की नौसेना ने 23 भारतीय मछुआरों को क्यों किया गिरफ्तार

बयान में कहा गया है कि श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़े जाने से स्थानीय मछुआरा समुदाय पर पड़ने वाले प्रभाव के मद्देनजर नौसेना नियमित गश्त के साथ-साथ इन गतिविधियों को रोकने के लिए अभियान चला रही है। इस अभियान के दौरान नौसेना ने मछली पकड़ने के उपकरण और बड़ी संख्या में मछलियां भी जब्त की हैं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

श्रीलंका की नौसेना ने समुद्री जलक्षेत्र का उल्लंघन कर मछली पकड़ने के आरोप में 23 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी दो नौकाएं जब्त कर ली हैं।

पढ़ें :- तुर्की-सीरिया में भूकंप से लगभग 3800 लोगों की मौत, राष्ट्रपति एर्दोगान ने घोषित किया 7 दिन का शोक

श्रीलंकाई नौसेना ने गुरुवार को एक बयान में बताया कि नौसेना ने उत्तरी प्रांत में प्वाइंट पेड्रो क्षेत्र के वेत्तिलाकेनी तट पर 23 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी दो नावें जब्त की हैं। बयान में कहा गया है कि श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़े जाने से स्थानीय मछुआरा समुदाय पर पड़ने वाले प्रभाव के मद्देनजर नौसेना नियमित गश्त के साथ-साथ इन गतिविधियों को रोकने के लिए अभियान चला रही है। इस अभियान के दौरान नौसेना ने मछली पकड़ने के उपकरण और बड़ी संख्या में मछलियां भी जब्त की हैं।

नौसेना ने कहा है कि वह समुद्री जलक्षेत्र में नियमित पैट्रोलिंग करती रहेगी, जिससे अवैध शिकार को रोका जा सके। यह कदम श्रीलंका के मत्स्य संसाधनों की रक्षा और स्थानीय मछुआरों की आजीविका को सुरक्षित करने की दृष्टि से उठाया गया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले मार्च में श्रीलंकाई नौसेना ने समुद्री जलक्षेत्र के उल्लंघन के आरोप में 54 भारतीयों को गिरफ्तार किया था। कोरोना महामारी के कारण गिरफ्तार किए गए लोगों को छोड़ दिया गया था।

पढ़ें :- SriLanka Crisis : आवास छोड़ परिवार सहित भागे राष्ट्रपति गोटबाया, उग्र भीड़ ने की तोड़फोड़
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com