बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 611.55 अंक की बढ़त के साथ 56,930.56 के स्तर पर बंद तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 184.60 अंक की तेजी के साथ 16,955.45 अंक पर बंद हुआ।
नई दिल्ली, 22 दिसंबर। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच लगातार दूसरे दिन बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 611.55 अंक यानी 1.09 फीसदी की बढ़त के साथ 56,930.56 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 184.60 अंक यानी 1.10 फीसदी की तेजी के साथ 16,955.45 अंक पर बंद हुआ।
30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स के शेयरों में करीब 3 फीसदी की बढ़त के साथ बजाज फाइनेंस सबसे ज्यादा फायदे में रही। भारती एयरटेल, सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और SBI के शेयरों में भी तेजी रही। दूसरी तरफ विप्रो, ITC और नेस्ले इंडिया के शेयर गिरावट में रहे। निफ्टी के 50 शेयरों में से 8 शेयर गिरावट में और 42 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। बढ़त के साथ बंद होने वाले प्रमुख शेयरों में टाटा मोटर्स, डिवीज लैब, हिंडालको, इंडसइंड बैंक,और आयशर मोटर्स प्रमुख हैं।
वहीं एशिया के बाकी बाजारों में हॉन्ग कॉन्ग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे। जबकि शंघाई कंपोजिट सूचकांक नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी दोपहर तक कारोबार में तेजी का रुख था। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.38 फीसदी बढ़कर 74.24 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
और पढ़ें:
Illegal Construction Work: Loc के पास पाकिस्तान बना रहा है सड़क, भारतीय सेना ने दी चेतावनी