Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Stock Market: तीन दिन की तेजी के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 190 अंक लुढ़का

Stock Market: तीन दिन की तेजी के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 190 अंक लुढ़का

सेंसेक्स ने 190.97 अंक की कमजोरी के साथ 57,124.31 अंक के स्तर पर शुक्रवार को कारोबार का अंत किया। निफ्टी 68.85 अंक की गिरावट के साथ 17,003.75 बंद हुआ।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 24 दिसंबर। लगातार तीन दिन तक मजबूती का प्रदर्शन करने के बाद शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार मुनाफा वसूली की भेंट चढ़ गया। घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत अच्छी बढ़त के साथ हुई थी, लेकिन बाद में मुनाफा वसूली के दबाव की वजह से बाजार में चौतरफा बिकवाली हुई। जिसके कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक लाल निशान में बंद हुए।

पढ़ें :- Moody's Cuts Economic Growth : मूडीज ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 8.8 फीसदी किया

251.83 अंक की मजबूती के साथ खुला सेंसेक्स

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के सेंसेक्स ने शुक्रवार को 251.83 अंक की मजबूती के साथ 57,567.11 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। मजबूत ग्लोबल संकेतों की वजह से शुरुआती वक्त में ही खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स 308.41 अंक की मजबूती के साथ 57,623.69 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके तुरंत बाद ही शेयर बाजार में मुनाफा वसूली शुरू हो गई, जिसके कारण तेज बिकवाली ने सेंसेक्स को गोता लगाने के लिए मजबूर कर दिया। लगातार हुई बिकवाली की वजह से शुरुआती 30 मिनट के कारोबार में ही सेंसेक्स 320.70 अंक लुढ़कर 56,994.58 अंक के स्तर पर पहुंच गया।

सेंसेक्स 190.97 अंक की गिरावट के साथ 57,124.31 पर बंद

हालांकि सेंसेक्स में गिरावट के बाद खरीदारों ने लिवाली कर बाजार को सपोर्ट देने की कोशिश की, जिससे सेंसेक्स के स्थिति में मामूली सुधार हुआ, लेकिन बिकवाली के दबाव के कारण सेंसेक्स में गिरावट की स्थिति बनी रही। दोपहर 1 बजे के बाद बाजार में एक बार फिर घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने खरीदारी करके बाजार को संभालने की कोशिश की, जिसके कारण अगले 1 घंटे के कारोबार में सेंसेक्स 57,345.75 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद दोबारा शुरू हुई बिकवाली ने सेंसेक्स को फिर लाल निशान में धकेल दिया। खरीद-बिक्री के बीच सेंसेक्स ने 190.97 अंक की कमजोरी के साथ 57,124.31 अंक के स्तर पर आज के कारोबार का अंत किया।

76.90 अंक की बढ़त के साथ खुला निफ्टी

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी शुक्रवार को 76.90 अंक की बढ़त के साथ 17,149.50 अंक के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में निफ्टी ने खरीदारी के सपोर्ट से करीब 6 अंकों की बढ़त भी ली, लेकिन उसके बाद शुरू हुई मुनाफा वसूली ने इस सूचकांक को गोता लगाने के लिए मजबूर कर दिया। चौतरफा हुई बिकवाली के कारण शुरुआती आधे घंटे के कारोबार में ही निफ्टी 105.95 अंक की गिरावट के साथ 16,966.65 अंक के स्तर तक गिर गया था। हालांकि इस स्तर पर खरीदारों ने लिवाली के जरिए बाजार को सपोर्ट करने की कोशिश भी की, जिससे निफ्टी की स्थिति में कुछ सुधार भी हुआ, लेकिन उसके बाद एक बार फिर बिकवाली का जोर बन गया, जिससे ये सूचकांक लगातार लुढ़कता चला गया।

पढ़ें :- Gold And Silver Price Today : सोना-चांदी की कीमत में जोरदार उछाल, 2000 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक पहुंचा सोना

निफ्टी 68.85 अंक की गिरावट के साथ 17,003.75 पर बंद

दोपहर 11 बजे तक बाजार में बिकवाली का दबाव बना रहा। इस दौरान निफ्टी 163 अंकों की कमजोरी के साथ 16,909.60 अंक के स्तर तक गिरा। लेकिन इसके बाद अगले 2 घंटे तक बाजार में खरीदारी और बिकवाली दोनों सामान्य स्तर पर होती रही। दोपहर 1 बजे के बाद घरेलू संस्थागत निवेशकों ने आक्रामक तरीके से खरीदारी शुरू करके निफ्टी को 3 बजे के थोड़ी देर पहले हरे निशान में पहुंचा दिया। इसके बाद दोबारा शुरू हुई बिकवाली ने निफ्टी को फिर गिरने के लिए मजबूर कर दिया, जिसके कारण ये सूचकांक 68.85 अंक की गिरावट के साथ 17,003.75 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

शुक्रवार को दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 7 शेयर मजबूती दिखाते हुए हरे निशान में बंद हुए, जबकि 23 शेयर गिरावट का सामना करके लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 11 शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए, जबकि 39 शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। शेयर बाजार में हुई इस बिकवाली के कारण लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.22 लाख करोड़ रुपये घटकर 259.78 लाख करोड़ रुपये हो गया।

पढ़ें :- Jio World Center: नीता अंबानी ने लॉन्च किया कन्वेशन सेंटर, जानें क्या हैं इसकी खासियतें

कारोबार में दिग्गज शेयरों में से HCL टेक्नोलॉजी 3.08 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 2.38 प्रतिशत, SBI लाइफ इंश्योरेंस 2.02 प्रतिशत, विप्रो 0.56 प्रतिशत और एशियन पेंट्स 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर ग्रासिम इंडस्ट्रीज 2.93 प्रतिशत, NTPC 2.65 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.72 प्रतिशत, आयशर मोटर्स 1.71 प्रतिशत और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन 1.69 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

और पढ़ें:

TRAI Report : मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में मोबाइल ग्राहकों की संख्या 8 करोड़ के करीब, Jio पहले स्थान पर

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com