संभल। यूपी के संभल जिले में एक मजदूर को जीएसटी महकमे ने 77 लाख रुपए बकाया जमा करने का नोटिस भेजा है। नोटिस के मिलने बाद मजदूर के परिवार में हड़कंप मचा है।
पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा
मामला संभल जनपद के कस्बा बहजोई का है। जहां एक लकड़ी फर्म पर मजदूरी करने वाले मजदूर को 77 लाख बकाया का नोटिस मिला है। जीएसटी महकमे के इस नोटिस के बाद मजदूर के परिवार में हड़कंप मच गया है।
मजदूर का कहना है कि स्थानीय लकड़ी फर्म कारोबारी भाइयों के यहां वह नौकरी करता था। सात-आठ महीने उसने काम किया। उसके कागजात ले कर उसके साथ धोखाधड़ी की गंई है। पूरा मामला फर्जी फर्म बना कर धोखाधड़ी करने पर पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है।