मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि सालों तक कांग्रेस ने राज किया है। देश में विकास के काम नहीं किए। कांग्रेस पार्टी ने मौकों को उत्सव मनाने में लगा दिया है। अब कांग्रेस अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रही है।
Updated Date
पटना, 05 अक्टूबर। गन्ना किसानों की फसल को बाढ़ के कारण हुई क्षति का आंकलन विभाग कर रही है। किसानों के मनोबल को गिरने नहीं दिया जाएगा। ये कहना है बिहार सरकार के गन्ना उद्योग एवं विधि मंत्री प्रमोद कुमार का।
प्रमोद कुमार ने कहा कि गन्ना बिहार के विकास में नये आयाम गढ़ेगा। कृषि को व्यवसाय के रूप में विकसित करने के लिए केंद्र और राज्य की सरकार संकल्पित है। मंत्री प्रमोद कुमार ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय के सहयोग कार्यक्रम में कहा कि 50 सालों तक कांग्रेस ने राज किया है। देश में विकास के काम नहीं किए गए। कांग्रेस पार्टी ने मौकों को उत्सव मनाने में लगा दिया है। अब कांग्रेस अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रही है।
मंत्री प्रमोद कुमार ने मीडिया के पूछे गये सवालों पर कहा कि राजद के नेता किसी पर उंगली उठाने के पहले अपने गिरेबान में झांके। भ्रष्टाचार जिसकी संस्कृति बन गई है वो भ्रष्टाचार पर बयान दे रहे हैं।