जस्वी यादव झारखंड में संगठन को गति देने के लिए पार्टी पदाधिकारियों एवं नेताओं से गहन मंत्रणा करेंगे
रांची : झारखण्ड में 2024 को विधानसभा चुनाव है जिसकी तैयारी का बिगुल राजद ने अभी से बजा दिया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बेटे और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) आज (शनिवार) अपने झारखण्ड के दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचेंगे। तेजस्वी यादव का यह दौरा झारखंड के राजद के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है।
तेजस्वी यादव झारखंड में संगठन को गति देने के लिए पार्टी पदाधिकारियों एवं नेताओं से गहन मंत्रणा करेंगे। तेजस्वी यादव काफी लम्बे समय बाद रांची का रुख कर रहे हैं इसलिए झारखंड रीती रिवाज़ के अनुसार ढोल-नगाड़ा, ताशा-बाजा और छऊ नृत्य के साथ किया जाएगा।
रांची दौरे के दौरान तेजस्वी जान नायक कर्पूरी ठाकुर के मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे उसके बाद वह बिरसा चौक पर भगवान बिरसा चौक की प्रतिमा पर माला चढ़ाएंगे।