केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि डीएपी खाद की आपूर्ति का संकट जल्द दूर किया जाएगा। इसके लिए मोदी सरकार कोशिशें कर रही है। राज्यों को जल्द ही खाद की आपूर्ति बहाल की जाएगी।
Updated Date
जोधपुर, 18 अक्टूबर। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि डीएपी खाद की आपूर्ति का संकट जल्द दूर किया जाएगा। इसके लिए मोदी सरकार कोशिशें कर रही है। राज्यों को जल्द ही खाद की आपूर्ति बहाल की जाएगी। नरेंद्र सिंह तोमर ने सोमवार को जोधपुर प्रवास पर पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत की। इससे पहले तोमर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की माताजी के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने उनके निवास पर गए थे।
केंद्रीय मंत्री तोमर ने डीएपी खाद को लेकर कहा कि जल्द ही संकट दूर हो जाएगा। इसके लिए उन्होंने आश्वासन भी दिया। कहा मोदी सरकार इससे निपटने के लिए प्रयासरत है। किसानों को खाद पर मिलने वाली सब्सिडी भी केंद्र ने बढ़ा दी है, इससे किसानों को फायदा मिलेगा।
गौरतलब है कि DAP खाद की कमी के चलते राज्य में खाद संकट बना हुआ है और किसानों को खाद नहीं मिल रहा है। ऐसे में तोमर ने जल्द ही खाद की आपूर्ति का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि डीएपी की एक बोरी की रेट 2400 रुपये थी, जब किसान को 1200 रुपये सब्सिडी दी जा रही थी। अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम बढ़ गए है। इसके बावजूद किसानों को ये सब्सिडी 1650 रुपये दी जा रही है। इससे किसानों को फायदा मिल रहा है।