उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने महर्षि की जयंती पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाल्मीकि समाज को सम्मान दिया।
Updated Date
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने महर्षि को नमन किया। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने महर्षि को याद किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा कुंभ में सफाई कर्मचारी माताओं के चरणों को धोने की बात का स्मरण भी किया।
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने महर्षि की जयंती पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाल्मीकि समाज को सम्मान दिया। कुम्भ में सफाई व्यवस्था को देखकर प्रधानमंत्री भावविह्वल हो गए थे। उन्होंने कुंभ जैसे जगह पर सफाई व्यवस्था को देखकर इस समाज की प्रशंसा की थी। प्रधानमंत्री ने थाली में सफाई कर्मचारी माताओं के चरणों को धोया और जल को माथे से लगाया था।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार वाल्मीकि समाज के हित के लिए हर स्तर पर काम कर रही है। इस सरकार ने वाल्मीकि समाज के कल्याण के लिए काम किया है। आपस में भाई-चारे को बढ़ावा दे।दहेज प्रथा के खिलाफ संघर्ष करें।
डॉ. शर्मा ने कहा कि समाज को विघटित करने वाली शक्तियों का मुकाबला करें। इस पहले वह मेडिकल कॉलेज के सामने वाल्मीकि प्रतिमा पर, छोटा इमामबाड़ा के पीछे हुसैनाबाद स्थित वाल्मीकि मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, हनुमान सेतु स्थित प्रेरणा स्थल, वाल्मीकि पंचायती चौराहा स्थित वाल्मीकि प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। उप मुख्यमंत्री पेपरमिल कॉलोनी, वाल्मीकि नगर स्थित मंदिर भी गए।