जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग ने बताया कि केदारनाथ में रविवार तक 6 हजार श्रद्धालु मौजूद थे, जिसमें से 4 हजार सकुशल वापस आ गए हैं। बाकी 2 हजार श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
देहरादून, 18 अक्टूबर। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण तहसील लैंसडाउन में छप्पर गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं केदारनाथ में 2 हजार अभी श्रद्धालु मौजूद हैं, जिन्हें सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।
सोमवार को सचिवालय स्थित राज्य आपदा कंट्रोल रूम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बारिश से बाधित राष्ट्रीय राजमार्ग और सम्पर्क मार्गों की जानकारी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी पौड़ी और जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग से फोन पर बात कर ताजा अपडेट लिया। जिलाधिकारी पौड़ी की ओर से जानकारी दी गई कि तहसील लैंसडाउन के क्षेत्रान्तर्गत छप्पर गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हैं। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बारिश से बाधित राजमार्गों पर आवागमन जल्द सुचारू किया जाए। जिन क्षेत्रों में अधिक बारिश हो रही है, वहां विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही राज्य में आए सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रखने और उनकी भोजन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
आज सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों और जिलाधिकारियों से प्रदेश में अतिवृष्टि की स्थिति की जानकारी लेते हुए आपदा प्रबंधन में रिस्पॉन्स टाइम कम से कम हो और लापरवाही न बरती जाए, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। pic.twitter.com/gRvJXGfnrd
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 18, 2021
पढ़ें :- Uttarakhand : चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है उत्तराखंड, लोगों का हो रहा है री-वेरिफिकेशन- CM पुष्कर सिंह धामी
जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग ने बताया कि केदारनाथ में रविवार तक 6 हजार श्रद्धालु मौजूद थे, जिसमें से 4 हजार सकुशल वापस आ गए हैं। बाकी 2 हजार श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव आपदा प्रबंधन एस.ए. मुरूगेशन, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिद्धिम अग्रवाल, जितेन्द्र सोनकर, डॉ. आनन्द श्रीवास्तव मौजूद रहे।