Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Tiger Shroff Firing Case : मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने इंदौर से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

Tiger Shroff Firing Case : मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने इंदौर से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

By HO BUREAU 

Updated Date

Tiger Shroff Firing Case : मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने इंदौर से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

Tiger Shroff Firing Case : टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार को मध्य प्रदेश के इंदौर से एक और संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पुलिस की टीम संदिग्ध युवक से पूछताछ कर रही है। क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक, इंदौर से हिरासत में लिया गया आरोपी इस पूरे नेटवर्क को लॉजिस्टिक और फंडिंग सपोर्ट दे रहा था। मुंबई क्राइम ब्रांच इंदौर से लाए गए आरोपी से पूछताछ कर रही है कि हथियार कहां से आए, पैसे किसने भेजे और क्या इंदौर में भी कोई हाइडआउट इस्तेमाल किया गया था।

पढ़ें :- नोएडा में भीषण आग में कई खाने-पीने की दुकानें जलकर खाक, एक की मौत

क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिया गया शख्स इस सिंडिकेट के सपोर्ट टीम में है और उसने लॉजिस्टिक्स सपोर्ट दिया था। इसके चलते हम उससे पूछताछ कर रहे हैं। आवश्यकता पड़ी तो उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी करवाई की जाएगी।

बता दें कि 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग हुई थी। अभिनेता फुटबॉल खेलने के बाद पुष्पा नरसी ग्राउंड से कार में जा रहे थे। इसी दौरान बाइक से आए हमलावरों ने उनकी कार पर गोलियां चलाईं। घटना में टाइगर बाल-बाल बच गए लेकिन उनके ड्राइवर फिरदौस गोली लगने से घायल हो गए। फायरिंग के बाद तीनों संदिग्ध शूटर मोटरसाइकिल से भाग गए और फिर ट्रेन और कैब के जरिए अलग-अलग जगहों पर चले गए थे।

घटना के बाद मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शुरुआती कार्रवाई में तीन शूटर रेहान, फूल सिंह और ऋतिक कुमार को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया गया था। बाद में हथियारों की सप्लाई से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच करते हुए दिल्ली और सोनीपत से भी गिरफ्तारियां हुईं। इस मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस को शक है कि इस हमले का मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी रणदीप मलिक है, जिसने अनिल पंडित के जरिए रेहान और कुणाल को टास्क दिया था। पूछताछ में आरोपियों ने दावा किया था कि टाइगर श्रॉफ का सलमान खान की तारीफ करना हमले की एक वजह है। (आईएएनएस)

पढ़ें :- डॉ. सज्जन सिंह यादव होंगे जम्मू-कश्मीर के नए मुख्य सचिव, केंद्र ने जारी किया आदेश

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

Advertisement