तृणमूल ने ट्वीट कि, "ममता बनर्जी के दूरदर्शी नेतृत्व में तृणमूल ने इस देश में राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का रास्ता दिखाया है। लोकसभा चुनावों में महिलाओं को 40 प्रतिशत सीटें देने वाली पहली पार्टी हमारी हैं।"
Updated Date
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी चुनावों में महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने संबंधी कांग्रेस के फैसले पर कटाक्ष किया। तृणमूल ने अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर बुधवार को कहा कि उसे अन्य राज्यों के लिए भी यही मॉड्यूल अपनाना चाहिए।
तृणमूल ने ट्वीट कि, “ममता बनर्जी के दूरदर्शी नेतृत्व में तृणमूल ने इस देश में राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का रास्ता दिखाया है। लोकसभा चुनावों में महिलाओं को 40 प्रतिशत सीटें देने वाली पहली पार्टी हमारी हैं।” तृणमूल ने आगे आरोप लगाया कि कांग्रेस उसका अनुकरण करने की कोशिश कर रही है। उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में महिलाओं को 40 फीसदी सीटें देने वाली पहली पार्टी रही है। पार्टी ने आगे लिखा, “ऐसे कठिन समय के बीच कांग्रेस समझदारी से अनुकरण करने की कोशिश कर रही है और कोई केवल यह आशा कर सकता है कि यह वास्तविक है और प्रतीकात्मक नहीं है। अगर उन्हें गंभीरता से लिया जाना है, तो उन्हें यूपी के अलावा अन्य राज्यों में भी महिलाओं को 40 प्रतिशत सीटें देनी होंगी।”
इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने घोषणा की कि पार्टी ने फैसला किया है कि वह आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में महिलाओं को कुल चुनावी टिकट का 40 प्रतिशत देगी।