Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. सिक्किम: नाथुला में 1000 पर्यटक बर्फबारी में फंसे, भारतीय सेना ने किया रेस्क्यू

सिक्किम: नाथुला में 1000 पर्यटक बर्फबारी में फंसे, भारतीय सेना ने किया रेस्क्यू

भारतीय सेना और सिक्किम पुलिस की मदद से सड़क पर फंसे पर्यटकों के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया। पर्यटकों को स्थानीय सैन्य शिविरों में ले जाया गया

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

गंगटोक : सिक्किम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल छांगू, नाथुला और बाबा धाम घूमने गए पर्यटक शनिवार को अचानक हुई बर्फबारी से सड़क पर फंस गए। उन्हें रविवार को सुरक्षित गंगटोक लाया गया। भारी बर्फबारी के चलते सड़क पर वाहनों के फंसने के बाद भारत-चीन सीमा क्षेत्र में तैनात भारतीय सेना ने इन सभी को रेस्क्यू किया। सेना ने सभी को गर्म कपड़े और भोजन मुहैया कराने के साथ आश्रय दिया।

पढ़ें :- Weather update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में बर्फीली हवाओं ने ढाया सितम, पहाड़ों पर फिर होगी बर्फबारी, जानें कब मिलेगी राहत

शनिवार सुबह पर्यटकों को लेकर 880 से अधिक वाहन राजधानी गंगटोक से छांगू, नाथुला और बाबा धाम के लिए निकले। अचानक बर्फ गिरने से वाहन सड़क पर फंस गए। वाहनों में एक हजार से अधिक पर्यटक थे। भारतीय सेना और सिक्किम पुलिस की मदद से सड़क पर फंसे पर्यटकों के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया। पर्यटकों को स्थानीय सैन्य शिविरों में ले जाया गया। वहां उन्हें गर्म कपड़े, भोजन और रात में सोने के लिए जगह प्रदान की गई। सभी के स्वास्थ्य की जांच भी की गई।

 

छोटे वाहनों की आवाजाही ठप

Image

सिक्किम पुलिस के अधिकारी थिंले राप्देन ने बताया है कि कि रविवार सुबह साढ़े सात बजे से पर्यटकों को राजधानी गंगटोक पहुंचाने का कार्य शुरू किया गया। सड़क पर जमी बर्फ के कारण छोटे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। इसलिए पर्यटकों को सेना के वाहनों से 13 मील तक पहुंचाया गया और वहां से स्थानीय ट्रैवल एजेंटों की मदद से पर्यटकों को गंगटोक पहुंचाया गया।

पढ़ें :- Weather Forecast: पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड, जानें दिल्ली समेत उत्तर भारत के मौसम का हाल

पर्यटकों में कुछ छोटे बच्चे भी हैं। पर्यटकों ने भारतीय सेना और सिक्किम पुलिस की सराहना की है। पुलिस अधिकारी थिंले राप्देन ने कहा कि आज से छांगू, नाथुला और बाबा धाम के लिए पास जारी नहीं किए जाएंगे। स्थिति सामान्य होने पर दोबारा पास जारी होंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com