पुलिस ने आशंका व्यक्त किया है कि डकैती के इरादे से हत्यारों ने घटना को अंजाम दिया होगा।
गुवाहाटी : गुवाहाटी के बेलतला, सर्वे के चंदन नगर में एक वृद्ध दंपति की बड़ी बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला मंगलवार को सामने आया है। पति-पत्नी का शव बिस्तर पर सोते हुए अवस्था में बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया कि नील गोपाल बरुवा (86) और उसकी पत्नी मीना बरुवा (80) की सोते समय बड़ी बेरहमी से धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दिया गया। वृद्ध दंपति की संतान बेंगलुरु और लंदन में रहते हैं। घटना के समय घर में सिर्फ वृद्ध दंपत्ति ही थे, जिसका फायदा उठाते हुए हमलावरों ने बड़ी बेरहमी से दोनों की सोते समय हत्या कर दिया।
पुलिस ने आशंका व्यक्त किया है कि डकैती के इरादे से हत्यारों ने घटना को अंजाम दिया होगा। घटना की खबर मिलते ही आज सुबह मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने वृद्ध दंपत्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (जीएमसीएच) में भेज दिया है। वहीं घटनास्थल पर सीआईडी की टीम पहुंच कर क्राइम सीन संग्रह कर पुलिस को घटना की जांच करने में मदद करने जुटी दिखी।
घटना की जानकारी मिलने पर गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर हरमीत सिंह मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की की जानकारी ली। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर वृद्ध दंपत्ति की हत्या की गुत्थी को सुलझाने में जुटी हुई है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष देखा गया है। लोगों ने हत्यारों का पता लगकर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।