अचानक सामने आए जानवर को बचाने के चक्कर में बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी। हादसे में 7 महिलाएं और चार बच्चों समेत कुल 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
Updated Date
झांसी, 15 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के चिरगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार को यात्रियों से भरी टैक्टर-ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 4 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि कम से कम 6 लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस सभी शवों की शिनाख्त कर रही है। घटनास्थल पर जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के जनसंपर्क अधिकारी ने सड़क हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर को समय पंडोखर से चिरगांव की ओर एक ट्रैक्टर-ट्राली आ रहा था, जिसमें 30-32 लोग बैठे थे। इसी दौरान अचानक सामने आये जानवर को बचाने के चक्कर में बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार 7 महिलाएं और चार बच्चों समेत कुल 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब मृतकों की शिनाख्त में जुट गई है।
हिन्दुस्थान समाचार