Kanpur : कानपुर में खराब सड़कों और जगह-जगह बने गड्ढों को लेकर व्यापारियों का गुस्सा अब सड़क पर दिखाई देने लगा है।
सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क निर्माण के बावजूद कई इलाकों में सड़कें बदहाल होने का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने कानपुर नगर निगम में अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।
पढ़ें :- CM योगी के निर्देश पर युद्धस्तर पर अभियान, NDRF - SDRF ने मुस्तैदी से किया रिकॉर्ड रेस्क्यू
व्यापारियों ने हाथ में कटोरा लेकर प्रदर्शन किया और नगर निगम से सड़कों की बदहाली दूर करने की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि खराब सड़कों और गड्ढों के चलते बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और उनका कारोबार पूरी तरह ठप होने की कगार पर है। व्यापारियों का आरोप है कि सड़क निर्माण और मरम्मत को लेकर लगातार मांग की जा रही है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।
व्यापारियों का कहना है कि अगर दीपावली से 15 दिन पहले तक सड़कों का निर्माण और मरम्मत कर उन्हें दुरुस्त नहीं किया गया, तो व्यापारी बड़ा आंदोलन करेंगे और जरूरत पड़ी तो कानपुर बंद की तैयारी की जाएगी।
Disclaimer
पढ़ें :- 52 दिन की जंग हार गई शेरनी राधिका, इटावा सफारी पार्क में हुई मौत
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।