Trump : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को अपने वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक के उस बयान को स्पष्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान में कोई अमेरिकी नहीं मारा गया है। लुटनिक ने भी एक्स प्लेटफॉर्म पर अपनी सफाई दी। ट्रंप ने ईरान में हालिया अमेरिकी हमलों में 18 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर यह जानकारी देते हुए अपने ही वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक के बयान को स्पष्ट किया।
पढ़ें :- 'सब कुछ एक ही झटके में बह गया, 30-35 किमी का क्षेत्र हुआ तबाह', बाढ़ के बाद नेपाल में राहत और बचाव कार्य जारी
दरअसल, लुटनिक ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ईरान युद्ध में किसी अमेरिकी की मौत नहीं हुई है। ट्रंप ने उनके बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि लुटनिक के दिमाग में वेनेजुएला था, जब उन्होंने कहा कि कोई नहीं मारा गया। ट्रंप ने इसके बाद स्पष्ट किया, “ईरान में 18 लोग मारे गए!” अमेरिकी मीडिया के अनुसार, लुटनिक का बयान ईरान में जारी युद्ध के संदर्भ में था, जबकि ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अमेरिकी सैनिकों की मौत की संख्या की पुष्टि की।
वहीं, लुटनिक ने भी एक्स पोस्ट में कहा कि जी20 एआई मीट में उनसे गलती हो गई थी क्योंकि उनके दिमाग में वेनेजुएला चल रहा था। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच कई महीनों से जारी संघर्ष एक बार फिर तेज हो गया है। हालिया अमेरिकी हमलों में ईरान के सैन्य ठिकानों, रडार और मिसाइल रक्षा प्रणालियों को निशाना बनाए जाने की बात सामने आई है।
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, हालिया अमेरिकी हमलों में 18 ईरानी नागरिकों की मौत और 108 लोग घायल* हुए हैं। ईरानी रेड क्रिसेंट ने यह भी बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक शादी समारोह को निशाना बनाए जाने की घटना में चार लोगों की मौत हुई और 67 घायल हुए। इस बीच, ईरान ने अमेरिकी हमलों के जवाब में खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। (आईएएनएस)
Disclaimer
पढ़ें :- नेपाल में भारी तबाही, 17 लोगों की मौत, तमिलनाडु के 57 तीर्थयात्री फंसे
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।