धनबाद विधायक ने बताया कि झारखंड में हेमंत सरकार के दो वर्ष पूरे हो गए हैं। लेकिन सरकार विकास विरोधी साबित हुई है।
Updated Date
झारखंड : सरकार का गठन हुए दो साल पूरे होने वाले हैं, विपक्ष लगातार इसको लेकर सरकार पर निशाना साधे हुए है आज भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। इसमें हेमंत सरकार के दो साल-झारखंड बदहाल के मुद्दे पर लोगों को संबोधित किया गया। मौके पर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने बताया कि झारखंड में हेमंत सरकार के दो वर्ष पूरे हो गए हैं। लेकिन सरकार विकास विरोधी साबित हुई है। पिछले दो वर्षों में अपनी चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार किसी प्रकार का विकास कार्य राज्य में नहीं हुआ है।
विधायक ने कहा कि बेरोजगारों को भत्ता, किसानों की ऋण माफी, 100 यूनिट मुफ्त बिजली जैसे मुद्दों पर हेमंत सरकार झूठी साबित हुई है। जबकि राज्य में तबादले का कारोबार सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर अपनी जेब भरने में हेमन्त सरकार लगी हुई है। राज्य में विधि-व्यवस्था और विकास बदहाल स्थिति में पहुंच चुकी है। ऐसे में हेमंत सरकार के दो साल पूरे होने पर सरकार अपनी पीठ खुद ब खुद थपथपाने में लगी है, जो राज्य की जनता अच्छे तरीके से समझ चुकी है।
पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने इस विषय में ट्वीट कर के भी जानकारी भी दी है। उन्होंने लिखा कुशासन के इन 2 वर्षों में राज्य की जनता त्रस्त हो चुकी है।भ्रष्टाचार, अपराध,बेरोजगारी अपने चरम पर है। नियुक्ति वर्ष के वादें कोरे झूठ ही साबित हुए। इस कुशासन के विरुद्ध आज भाजपा द्वारा आयोजित एक दिवसीय धरना राज्य सरकार के निक्कमेपन को चुनौती है।
कुशासन के इन 2 वर्षों में राज्य की जनता त्रस्त हो चुकी है।भ्रष्टाचार, अपराध,बेरोजगारी अपने चरम पर है।
नियुक्ति वर्ष के वादें कोरे झूठ ही साबित हुए।
इस कुशासन के विरुद्ध आज @BJP4Jharkhand के द्वारा आयोजित एक दिवसीय धरना राज्य सरकार के निक्कमेपन को चुनौती है।#दो_साल_झारखंड_बेहाल pic.twitter.com/9D0OG4swD5— Babulal Marandi (@yourBabulal) December 27, 2021
पढ़ें :- BMW के बाद अब CM हेमंत सोरेन के काफिले में शामिल हुई लैंडरोवर और मर्सिडीज बेंज जैसी गाड़ियां, जानें क्यों खरीदनी पड़ी 18 गाड़ियां