Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. यूनेस्को की हैरिटेज सूची में शामिल हुई बंगाल की दुर्गापूजा, पीएम मोदी ने दी बधाई

यूनेस्को की हैरिटेज सूची में शामिल हुई बंगाल की दुर्गापूजा, पीएम मोदी ने दी बधाई

पेरिस में आयोजित होने वाली अपनी अंतर सरकारी समिति के 16वें सत्र के दौरान कोलकाता की दुर्गा पूजा को यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया गया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

यूनेस्को ने बंगाल की दुर्गा पूजा को सांस्कृतिक धरोहरों की सूची में जगह दी है, जो कि भावनाओं पर आधारित है। भारत से इस सूची में 14 धरोहर शामिल हैं। 13 से 18 दिसंबर 2021 तक फ्रांस के पेरिस में आयोजित होने वाली अपनी अंतर सरकारी समिति के 16वें सत्र के दौरान कोलकाता की दुर्गा पूजा को यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया गया है।

पढ़ें :- देशवासियों को 9 वंदेभारत एक्सप्रेस की सौगात, मोदी ने कहा- बढ़ रही लोकप्रियता और बच रहा कीमती समय

यूनेस्को ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि कोलकाता में होने वाली दुर्गा पूजा को अभी-अभी अमूर्त विरासत सूची में शामिल किया गया है, भारत को शुभकामनाएं।

यूनेस्को की इस घोषणा पर पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर के खुशी जाहिर की है।

 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि यह हर बंगाली के लिए गर्व का पल है।

 

आपको बता दें कि दुर्गा पूजा का एक अलग ही महत्त्व है। दुर्गा पूजा के दौरान पूरा बंगाल एक अलग ही रंग में होता है। बंगाल सरकार हर साल दुर्गा पूजा कार्निवल का भी आयोजन करवाती है, धीरे-धीरे विदेशों में भी दुर्गा पूजा का आयोजन साल-दर-साल बढ़ता जा रहा है। इसके लिए दुर्गा प्रतिमाएं कोलकाता के कुम्हारटोली में तैयार होती हैं। बंगाल में छोटी बड़ी मिलाकर लगभग तीस हजार दुर्गा पूजा आयोजित होती है।

पढ़ें :- हरियाणाः जनसंवाद में लापरवाह अधिकारियों की खैर नहीं, सीएम प्रशासनिक अधिकारियों से करेंगे जवाब-तलब

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com