Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उप्र: भाजपा छह क्षेत्रों में निकालेगी यात्राएं, मुख्यमंत्री योगी ने भरा जोश

उप्र: भाजपा छह क्षेत्रों में निकालेगी यात्राएं, मुख्यमंत्री योगी ने भरा जोश

भाजपा प्रदेश में आगामी चुनाव से पहले अपनी पकड़ बनाने के लिए जल्द ही यात्राएं शुरू करने जा रही है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

लखनऊ, 30 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी क्षेत्रों में यात्राएं निकालेगी। इन यात्राओं को लेकर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी।

पढ़ें :- सीएम योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना,कही ये बात, पढ़ें

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में पार्टी की मुख्य रूप से काशी, गोरक्ष, अवध, कानपुर, ब्रज और पश्चिम यूपी पर विशेष ध्यान देने की रणनीति तैयार कर रही है।

जनता तक अपनी उपलब्धियों को पहुंचाने के लिए भाजपा निकालेगी यात्रा

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि 2017 में भी हम लोगों ने यात्राएं निकाली थी। उस यात्रा में हमने विपक्ष की नाकामियों को जनता तक पहुंचाया था। इस बार हमारे पास साढ़े चार साल सरकार की ढेरों उपलब्धियां हैं। इन उपलब्धियों को लेकर हम ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2017 से पहले दो एक्सप्रेसवे बन पाए थे। वर्तमान में छह एक्सप्रेस-वे (Expressway) के साथ उत्तर प्रदेश कार्य कर रहा है। 2017 के पहले मेट्रो का कार्य दो सिटी में चल रहा था। आज चार शहरों में मेट्रो संचालित हो रही है। आगरा में युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। 1947 से 2017 तक प्रदेश में केवल 12 मेडिकल कॉलेज बन पाए थे। आज प्रदेश में 33 मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। जबकि हमारी सरकार द्वारा 17 मेडिकल कॉलेज को प्रदेश भर में संचालित कर दिया गया है। इस दौरान प्रदेश में दो एम्स (AIIMS) भी बने हैं।

उन्होंने बताया कि काशी नए कलेवर के साथ विश्व पटल पर पहचान बनाने जा रही है। प्रयागराज का कुंभ यादगार बना है। प्रत्येक जिला और विधानसभा क्षेत्र में कोई न कोई पर्यटन स्थल को विकसित किया गया। आस्था का सम्मान किया गया है। इन सब चीजों को अधिक से अधिक जनता तक पहुंचाया जाए। 2017 में विपक्ष की कमियों को लेकर जनता के बीच गए थे। आज हमारी सरकार की उपलब्धियां हैं। उसे लेकर जनता के बीच जाना है। यह यात्राएं बहुत जरूरी है। आज के सरकार की विकासपरक योजनाओं से जुड़ने के लिए जनता उतावली है।

पढ़ें :- बिजली चोरी को रोकते हुए बुनकरों को बिल में दें सब्सिडी: सीएम योगी

योगी ने कहा कि यूपी की कानून व्यवस्था आज हर तरह से दुरुस्त है। पहले पूरी व्यवस्था बंधक बन जाती थी। डबल इंजन की सरकार के फ़ायदे आज जनता के सामने है। लोग अयोध्या नहीं जाना चाहते थे, मंदिर कार्य निर्माण शुरू होते ही आज हर कोई अयोध्या जाना चाहता है। काशी और मथुरा का विकास हुआ है।

इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, केंद्रीय मंत्री व यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डॉ दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय मंत्री व सांसद हरीश द्विवेदी, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com