Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गृहमंत्री अमित शाह ने खुलेआम दे डाली अखिलेश यादव को धमकी, जानें क्या है मामला ?

गृहमंत्री अमित शाह ने खुलेआम दे डाली अखिलेश यादव को धमकी, जानें क्या है मामला ?

गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को अयोध्या के बाद संतकबीर नगर में भाजपा की जनसभा को संबोधित किया।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

UP Election 2022 : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को अयोध्या के बाद संतकबीर नगर में भाजपा की जनसभा को संबोधित किया। शाह ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन का जिक्र कर समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर निशाना साधा।

पढ़ें :- UP News: मेरठ की बेटी तेजस्वी त्यागी एक साथ लिख सकती है दोनों हाथो से अलग-अलग दो भाषा

अखिलेश में दम हो तो मंदिर निर्माण रोक लें – अमित शाह

अपने संबोधन में सपा पर आक्रामक होते हुए उन्होंने कहा कि, सपा के लोगों ने कारसेवकों पर डंडे बरसाए, गोलियां चलवाईं, ये लोग मंदिर निर्माण को लेकर कई प्रकार से ताना भी मारते थे। आज भाजपा सरकार में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर का भव्य निर्माण हो रहा है। उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसमें दम हो वो मंदिर निर्माण रोक कर दिखाए।

केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने शुक्रवार को इंडस्ट्रियल एरिया में आयोजित जनसभा में कहा कि उत्तर प्रदेश में जब भी आता हूं तो बहुत ही भावुक और रोमांचित हो जाता हूं। वर्ष 2014 में मैं भाजपा का प्रभारी था। वर्ष 2017 और 2019 में पार्टी का अध्यक्ष था। इन तीनों चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा पर भोले शंकर की तरह कृपा की है।

कारसेवकों पर चलाई थी गोली

पढ़ें :- UP News: 10वीं की छात्रा को अगवा कर युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में छात्रा को दिल्ली के आनंद विहार बस स्टैंड के पास फेंका

सिर्फ इतना ही नहीं अमित शाह ने आगे कहा कि, इन दिनों सपा के करीबियों के घरों से दनादन कालेधन निकल रहे हैं। योगी जी की सरकार आने के बाद पलायन करवाने वाले अब खुद भाग रहे हैं। पहले माफिया से पुलिस डरती थी, जबकि आज माफिया पुलिस के सामने सरेंडर कर रहा है। सपा केवल अपने लोगों के विकास के बारे में सोचती थी, लेकिन केंद्र की मोदी तथा प्रदेश की योगी सरकार सबके हितों को देखते हुए कार्य कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि श्रीराम के भव्य मंदिर को बनने से रोकने के लिए कांग्रेस, सपा और बसपा ने अपने शासन में ढेर सारे प्रयत्न किए। आप सभी को याद होगा, इन लोगों ने कारसेवकों पर गोली चलाई थी। राम भक्तों पर डंडे बरसाए थे। राम भक्तों को मारकर सरयूं नदी में बहा दिया गया था। भाजपा सरकार ने अयोध्या को उसका प्राचीन गौरव वापस दिलाने का काम किया है।

पढ़ें :- UP News: कौशांबी जिले में विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर BJP नेता के बेटों ने किया हमला, हमले में सिपाही का फटा सिर

आस्था के प्रतीकों का नहीं होता था सम्मान 

अयोध्या में प्रभु श्रीराम के नाम से जोड़कर श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बन रहा है, जो दुनिया के सभी स्थानों से राम भक्तों को अयोध्या लाने का काम करेगा। गृहमंत्री शाह ने कहा कि ये बुआ-बबुआ के शासन में हमारे आस्था के प्रतीकों का सम्मान नहीं होता था। आज प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी हर एक आस्था के स्थान को गौरव प्रदान करने का काम कर रहे हैं।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com